फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुए बाला साहब ठाकरे

Sun, 18 Nov 2012 11:48 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। ठाकरे के छोटे बेटे और शिव सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शिवाजी पार्क में उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख और बाल ठाकरे के भतीजे राज ठाकरे खुद को नहीं रोक सके और उनकी आंखें छलक उठीं।
विज्ञापन


इस मौके पर राजनीति, फिल्म उद्योग तथा अन्य क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां मौजूद थी। ठाकरे की शव यात्रा उनके निवास 'मातोश्री' से शिव सेना भवन के लिए सुबह रवाना हुई तो सड़कों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। हर कोई उनकी अंतिम यात्रा में शरीक होना चाहता था। उनके अंतिम दर्शन के लिए लाखों लोग शिवाजी पार्क पहुंचे।

मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही लोगों की भीड़ शिवाजी पार्क की तरफ जाने के लिए उमड़ने लगी थी और शाम तक वहां लाखों लोग अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई देने के लिए मौजूद थे। ठाकरे के अंतिम संस्कार के लिए मुंबई पुलिस ने विशेष इंतजाम किए थे।
विज्ञापन


मुंबई में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, होटल, थिएटर और अन्य सभी व्यावसायिक केंद्र बंद रहे। शहर की सड़कों पर टैक्सी, ऑटो और अन्य वाहनों की आवाजाही ठप रही। बेस्ट की बसें और उपमहानगर में रेलों की आवाजाही जारी रही। इसी बीच खबर है कि सोमवार को मुंबई के निजी स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें