फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में बैन डाक्यूमेंट्री का अमेरिका में हुआ प्रीमियर

Wed, 11 Mar 2015 12:15 AM IST
एजेंसी/न्यूयार्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप पर बनी और भारत में प्रतिबंधित बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री ‘इंडियाज डॉटर’ का सोमवार को अमेरिका में प्रीमियर हुआ। इस फिल्म के समर्थन में ऑस्कर विजेता अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप, फ्रीडा पिंटो और अभिनेता फरहान अख्तर जैसे सितारों ने प्रीमियर में शिरकत की।
विज्ञापन


16 दिसंबर 2012 को हुई दिल्ली में घटी वीभत्स घटना पर बनी ‘स्टोरीविले : इंडियाज डॉटर’ नाम की इस डॉक्यूमेंट्री का औपचारिक उद्घाटन करते हुए मेरिल स्ट्रीप ने गैंगरेप का शिकार हुई युवती को ‘हमारी बेटी’ कहकर संबोधित किया।

स्ट्रीप ने जोर देकर कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा को सहना और स्वीकार कर लेना उस क्रूरता से भी बुरा है, जो अमानवीयता वे झेलती हैं। सोमवार शाम हुए इस प्रीमियर के दौरान फ्रीडा पिंटो और फरहान अख्तर, टॉक शो प्रस्तोता टीना ब्राउन समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


भारत में देर तक बैन नहीं रहेगी डॉक्यूमेंट्री: उडविन

‘इंडियाज डॉटर’ की निर्माता लेस्ली उडविन ने कहा है कि भारत में इस डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध ‘लंबे समय तक नहीं’ रहेगा क्योंकि देश की अदालतें सरकार की ‘कठपुतली’ नहीं हैं। उडविन ने कहा कि ‘भारत एक लोकतंत्र है। डॉक्यूमेंट्री पर मौजूदा रोक के बावजूद यह एक सभ्य देश है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें