फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदेव कांग्रेस को समर्थन देने को तैयार!

Sat, 04 Jan 2014 07:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
योग गुरु रामदेव ने शनिवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और उनके पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन दोहराया, लेकिन यह भी साफ कर दिया कि वह 2014 के आम चुनावों से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री की नीतियां जानना चाहते हैं।
विज्ञापन


संवाददाताओं से बातचीत करते हुए रामदेव ने कहा कि वह कुछ मुद्दों पर ही मोदी का समर्थन करेंगे। मोदी को यह वादा करना चाहिए कि वह काला धन देश में लेकर आएंगे और उसे राष्ट्रीय संपत्ति घोषित किया जाएगा। योग गुरु ने कहा कि वह रविवार को भाजपा नेतृत्व से बातचीत करेंगे।

यूं तो बाबा रामदेव अब तक खुलकर कांग्रेस का विरोध कर रहे थे, लेकिन आज उन्होंने अपने रुख में तब्दीली लाते हुए कहा कि वह मोदी को मुद्दों पर समर्थन देंगे। उन्होंने भाजपा के पीएम पद के दावेदार से कई सवाल किए।
विज्ञापन

'मनमोहन ने कांग्रेस की उप‌ाधि मोदी को दी'

हालांकि, बाबा रामदेव ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि देश के‌ लिए यह पार्टी खुद विनाशकारी साबित हुई है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा था ‌कि अगर मोदी देश का पीएम बनते हैं, तो यह देश के लिए विनाशकारी साबित होगा।

बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जो उपाधि मोदी को दी, वह दरअसल, उनकी अपनी पार्टी कांग्रेस की है। उन्होंने यह भी कहा कि देश को लूटने का ठेका कांग्रेस ने ले रखा है और वही यही कर रही है।

राजनीतिक दृष्टि से सक्रियता की वजह के बारे में पूछने पर बाबा रामदेव ने कहा कि जब वजीर समाधान नहीं करता, तो फकीर को यह काम करना पड़ता है।

पढ़िए बाबा का अर्थशास्‍त्र

अपना खास आर्थिक विजन सामने रखते हुए योग गुरु ने मांग उठाई कि देश भर से टैक्स खत्म कर देना चाहिए। लगातार बढ़ती महंगाई के लिए कांग्रेस की गलत आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि वित्तीय भ्रष्टाचार से निपटने के लिए केवल बैंक ट्रांजैक्‍शन लगाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि एक फीसदी बैंक ट्रांजैक्‍शन टैक्स लगाया जाता है, तो सरकार को इससे 15 लाख करोड़ रुपए की आमदनी होगी। योग गुरु ने 500-1000 रुपए के नोट वापस लेने की मांग की और कहा कि आर्थिक सुधार की नीतियों से महंगाई काबू आएगी।

रामदेव ने कहा, "मेरे सूत्रों ने मुझे बताया है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नोबेल पुरस्कार जीतना चाहते हैं, इसलिए सैन्य नीतियां इतनी कमजोर और खतरनाक रखी गईं।"

मोदी की आर्थिक नीतियां क्या?

हाल तक जमीनी स्तर से लेकर ‌सोशल मीडिया पर भाजपा का नाम जप रहे बाबा रामदेव कांग्रेस पर हमले बोल रहे थे, लेकिन आज उन्होंने अपने सवालों की तोप मोदी की ओर घुमाई।

योग गुरु ने भाजपा के पीएम पद के दावेदार से सवाल किया कि कालेधन पर मोदी की क्या नीति होगी, किसानों के लिए उनकी क्या नीतियां हैं, उन्हें यह बताना होगा। मोदी को समर्थन मुद्दों पर दिया जाएगा और अगर कांग्रेस इन पर राजी है, तो उसका साथ दिया जाएगा।

बाबा रामदेव ने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करने के लिए वह रविवार को मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा, "तालकटोरा स्टेडियम में बड़ी रैली होगी। हमने मोदी, राजनाथ और जेटली को निमंत्रण भेजा है।"
विज्ञापन

बाबा का सवाल, 250 का सिलेंडर 1200 में क्यों?

बाबा रामदेव ने कहा कि देश में लगने वाला टैक्स खत्म कर दिया जाए और आर्थिक नीतियों में सुधार किया जाए, तो देश को न केवल मुश्किल से बाहर निकाला जा सकता है, बल्कि महंगाई पर भी काबू पाया जा सकता है।

उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस की न‌ीतियां खतरनाक हैं। रामदेव ने पूछा, "250 रुपए का सिलेंडर 1200 रुपए में क्यों बिक रहा है।
30 रुपए प्रति लीटर में आने वाला पेट्रोल 75 रुपए प्रति लीटर में क्यों बिक रहा है?" य‌ह नीतियों की गड़बड़ है।

योग गुरु ने कहा कि दस बड़ी कंपनियों में बैंकों के 6 लाख करोड़ रुपए जमा है, लेकिन कोई इस तरफ ध्यान क्यों नहीं दे रहा? उन्होंने कहा कि अगर देश में सिर्फ बैंक ट्रांजैक्शन टैक्स लगाया जाए, तो 15 लाख करोड़ रुपए मिल जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें