(फोटोः सौजन्य से स्क्रॉल डॉट इन)
देश में आर्थिक उदारीकरण के बाद जब अर्थव्यवस्था में उछाल आया तो बरसात के कुकुमुत्तों की तरह जगह-जगह बिजनेस स्कूल खुले गए थे, लेकिन कि अब ये बिजनेस स्कूल बहुत ही तेजी के साथ बंद हो रहे हैं।
वेब साइट स्क्रॉल डॉट इन के मुताबिक, 2012 से 2015 के बीच 300 से ज्यादा बिजनेस स्कूलों की दुकानदारी बंद हुई है। इससे यह माना जा रहा के देश्ा के मध्य वर्गीय लोगों में कभी जो कंपनी प्रबंधन की तालीम का सपना था वह खत्म हो रहा है।
वर्तमान में देश में 3,217 संस्थाएं ऐसी हैं जो मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन(एमबीए) की डिग्री बांटते हैं। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एडुकेशन के आंकड़ों के अनुसार 2011-12 के दौरान इस प्रकार की संस्थाओं की संख्या 3,541 थी।
आंकड़ों में यह भी बताया गया है कि झारखंड, बिहार और केरल को छोड़कर बाकी सभी सभी राज्यों में बिजनेस स्कूलों की संख्या घट रही है। बिजने स्कूलों की सबसे ज्यादा संख्या घटने वाले राज्यों में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है।