फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल टकराने से शुरू हुआ था मुजफ्फरनगर दंगा: आजम

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री मो. आजम खान ने कहा कि यूपी में होने वाले उपचुनाव को देखते हुए माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है ताकि नफरत की चिंगारी भड़काकर वोटों का ध्रुवीकरण किया जा सके। इसको लेकर नागपुर में बाकायदा शोध हुआ है। पहले मुजफ्फरनगर फिर कांठ, लखनऊ और अब सहारनपुर इसकी मिसाल है।
विज्ञापन


निरीक्षण भवन में रविवार को पत्रकारों से आजम खान ने कहा कि कई बार छोटी-छोटी घटनाएं भी सांप्रदायिक रूप ले लेती हैं। जैसे दो साइकिलें टकरा जाएं। एक हिंदू और एक मुसलमान की। घटना को सांप्रदायिक रूप दे दिया जाता है। मुजफ्फरनगर दंगे की शुरुआत भी साइकिल टकराने की घटना से हुई थी। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

कहा, माहौल खराब होने का सबसे बड़ा कारण लोगों में सहनशीलता की कमी है। कानून के दायरे में रहकर काम करने की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले तो नरेंद्र मोदी ने बोलकर माहौल को खराब किया और अब बगैर बोले ही चिंगारी भड़का रहे हैं। आजम खान ने कहा कि आरएसएस लोगों में सहनशीलता खत्म करने की कोशिश कर रही है। पूरे वेस्ट यूपी में माहौल खराब करने की जो कोशिश हो रही है, वह एक सुनियोजित षडयंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मैंने वाजपेयी के हारने का इंतजाम कर दिया है'

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की ओर से बार-बार निशाना साधे जाने के सवाल पर आजम खान ने कहा कि मैं उनको सोते-जागते डराता रहता हूं। मैंने उनको चुनाव हराने का इंतजाम करा दिया है।

उन्होंने कहा कि मेरठ में वो कमेले की राजनीति करते थे। कमेले का विरोध करके वोटों का ध्रुवीकरण कराते थे। मैंने वहां से कमेला ही हटवा दिया। इसलिए वो व्यक्तिगत तौर पर मुझसे नाराज हैं। वैसे वो हमारे अच्छे मित्र हैं, लेकिन उनकी जुबान बार-बार फिसलती रहती है।

साध्वी प्राची की ओर से भी बार-बार आलोचना किए जाने के सवाल पर कहा कि मेरी उनसे मुलाकात नहीं है। जब मुझसे मुलाकात हो जाएगी तो राय बदल लेंगी। उमा भारती ने मेरे प्रति अपनी राय बदली है। मेरे साथ अमेरिका में हवाई अड्डे पर बदसलूकी की जो घटना हुई थी, उसका प्रबल विरोध उमा भारती ने किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें