फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां बोले सही है 'परिक्रमा' पर रोक

Thu, 22 Aug 2013 05:47 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि अयोध्या में चौरासी कोसी परिक्रमा पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगायी गयी रोक बिलकुल जायज हैं।
विज्ञापन


आजम खां ने हरिद्वार के दक्षिण काली मंदिर में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेते हुए ये बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि चौरासी कोसी परिक्रमा की आड में कुछ संगठन अपने राजनैतिक मकसद पूरा करना चाहते है।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश का माहौल बिगाडने का प्रयास कर रहे है जिसे पूरा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी दल या संगठन को सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन


मैच फिक्सिंग है विहिप की यात्रा पर रोक

आजम खां ने कहा कि खुफिया विभाग ने भी सरकार को रिपोर्ट दी है कि इस तरह के आयोजन से राज्य में माहौल खराब हो सकता है।

रोकी गई परिक्रमा तो राम नाम जपेंगे साधु-संत

लिहाजा कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजनों को इजाजत नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का मकसद गुजरात की तरह उत्तर प्रदेश के माहौल को भी खराब करना है लेकिन सरकार सजग है और ऐसे मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चौरासी कोसी परिक्रमा पर रोक लगाए जाने के विरोध में यहां बजरंगदल और विश्व हिन्दू परिषद और विहिप ने आजम खां के हरिद्वार में आने का विरोध भी किया लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पहले ही रोक लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें