अमर सिंह की सपा से बढ़ती नजदीकियों के बीच प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने उन पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने अमर सिंह और भाजपा विधायक संगीत सोम से अपनी जान को खतरा बताया है। कहा कि दोनों ही नेता उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं।
उन्होंने अमर सिंह की पार्टी में वापसी की संभावनाओं पर कुछ साफ को नहीं कहा, लेकिन इतना जरूर कहा कि ऐसे चरित्र वालों की वापसी के बारे में वे क्या कह सकते है?
आजम खां ने शनिवार को सपा कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि संगीत सोम उनसे जान का खतरा बता रहे हैं, जबकि संगीत सोम तो खुद ही इतने बलवान हैं कि बीफ के तीन-तीन कारखाने चला रहे हैं। हकीकत ये है कि संगीत सोम और अमर सिंह उनकी हत्या का षड्यंत्र रच रहे हैं। इसके लिए वे पेशबंदी कर रहे हैं।