फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राज्यपाल पर फिर बहकी आजम की जुबान

Sat, 04 Apr 2015 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आजम खां ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोग अपने पद की गरिमा का ख्याल रखें। अपराधियों का साथ देने से बाज आएं। इससे बेहतर होगा कि वो अयोध्या चले जाएं। यह जगह उनके लिए उचित है।
विज्ञापन


आजम शुक्रवार को आर्य भट्ट नक्षत्रशाला में बनाई गई विज्ञान दीर्घा के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उनके निशाने पर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक थे। हालांकि उन्होंने उनका नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोग अपराधियों का साथ दे रहे हैं।

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर यूपी सरकार को मशवरा दे रहे हैं। ऐसे लोग आम जनता के साथ धोखा कर रहे हैं। अपराधियों का साथ न देकर आम जनता का सहयोग करें। उन्होंने विरोधियों पर भी निशाना साधा। कहा कि विरोधी सुधर जाएं, वरना आम जनता उन्हें इतिहास बना देगी।
विज्ञापन


आजम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी बिना नाम लिए कहा कि देश का बादशाह झूठा है। अब रामपुर का नाम चाकू के नाम से नहीं, बल्कि विकास के नाम से जाना जाता है।

इस मौके पर मिलक विधायक विजय सिंह, पूर्व विधायक बीना भारद्वाज, सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सलीम कासिम, ठाकुर ओमेंद्र सिंह चौहान, नवाज देवबंदी के साथ ही डीएम सीपी त्रिपाठी, सीडीओ अमित किशोर समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें