फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ने पकड़ा चेंजिंग रूम में खुफिया कैमरा

Sat, 04 Apr 2015 01:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी गोवा के कैंडोलिन फैबइंडिया के शोरूम में शॉपिंग करने गई थीं। शॉपिंग के बाद जब वह चेंजिंग रूम में ट्रायल लेने गईं तो वहां पर उन्होंने एक खुफिया कैमरा लगा हुआ पाया।
विज्ञापन


कैमरा देखने के तुरंत बाद ही उन्होंने अपने पति को बुलाया और उस कैमरे के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उसकी शिकायत स्थानीय विधायक माइकल लोबो से की गई।

जब ईरानी ने इस कैमरे के बारे में सवाल-जवाब किए तो उन्हें गुमराह करने की कोशिश की गई। इसके खिलाफ गोवा के पुलिस थाने में वहां के स्थानीय विधायक माइकल लोबो ने एफआईआर दर्ज कराई है।

हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि यह कैमरा चेंजिंग रूम में नहीं, बल्कि चेंजिंग रूम के पास लगा था। यह घटना आज सुबह 11 बजे की बताई जा रही है, जब ईरानी अपने पति के साथ शॉपिंग करने गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा की कलंगुट पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू कर दी है। कैमरे और हार्ड डिस्क को पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद ही जब्त कर लिया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य शमीना शफीक ने कहा है कि अभी इसकी जांच की जा रही है कि इससे पहले कैमरे से बनाई गई वीडियो कहां भेजी गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें