फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के मसले पर संसद में हंगामा, माया की सपा को नसीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में विवादित स्थल पर शिला पूजन के मसले पर राज्यसभा में हंगामा हुआ। जेडी (यू), समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सदस्यों ने इस मुद्दे पर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन


जेडी (यू) सांसद केसी त्यागी ने इस मसले को सबसे पहले उठाया। इस पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सफाई देते हुए कहा कि शिला पूजन विवादित स्थल पर नहीं किया गया है और अदालत के आदेश का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने विवादित स्थल पर किसी तरह के निर्माण पर पूरी तरह रोक लगा रखी है।

इस बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अयोध्या के विवादित स्थल पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन ना हो इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की सपा सरकार की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब बसपा की सरकार थी तो उन्होंने अयोध्या में स्थिति बिगड़ने नहीं दी। उन्होंने केंद्र सरकार से भी आग्रह किया कि वो अपने लोगों को रोकें कि अयोध्या में किसी तरह की कोई अवैध गतिविधि ना हो।
विज्ञापन

रविवार को अयोध्या पहुंचे थे पत्थर

बीते जून में पत्थर दान की घोषणा के बाद राजस्थान से इसकी पहली खेप रविवार को रामसेवकपुरम कार्यशाला पहुंची थी। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्याध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने पत्थरों का पूजन भी किया था।

उन्होंने कहा था कि पत्थरों की तराशी करके हम राममंदिर निर्माण की अपनी तैयारी पूरी कर रहे हैं। बाकी फैसला तो सुप्रीम कोर्ट ही करेगा।

विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया था कि 2007 के बाद पत्थरों की आमद फिर से शुरू हुई है। राजस्थान से एक ट्रक में 15 टन पत्थर तीन बड़े टुकड़ों में कार्यशाला में लाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें