फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजीराव मस्तानी ने मार ली बाजी, शाहरुख की फिल्म चित

विज्ञापन
विज्ञापन
कमार्इ के मामले में पहले दिन बुरी तरह से पिछड़ने वाली फिल्म बाजीराव मस्तानी ने आखिरकार दिलवाले को पटखनी दे दी है। ये साबित कर दिया है कि बॉलीवुड के दर्शक भी अब बस स्टार देखकर फिल्में नहीं देखते। स्टार के अलावा भी फिल्म में उन्हीं फिल्मी खूबियां चाहिए, तभी वो सिनेमाघर का रुख करेंगे।
विज्ञापन


बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट तो यही बयां कर रही हैं कि शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन, क्रिती सेनन, वोमन ईरानी, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, वरुण शर्मा जैसे सितारों से सजी और रोहित शेट्टी जैसे निर्देशक द्वारा निर्देशित फिल्म, बाजीराव मस्तानी के आगे चित हो गई है; जो कि रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म है।

प्रमुख बात ये है कि बड़ी स्टारकास्ट देखकर को पहले दिन तो सिनेमाघर पहुंचते हैं, लेकिन यह सिलसिला जारी नहीं रहता। पहले दिन बाजीराव मस्तानी की तुलना में दिलवाले का कलेक्शन दोगुना था। लेकिन तीन दिन (शुक्र, शनि, रवि), यानि छुट्टियों के दिन बीते नहीं कि दर्शकों ने फिल्म को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


आपको जानकर हैरानी होगी कि सोमवार को दिलवाले को देखने वालों की संख्या में सीधे 50 फीसदी की गिरावट आई। यह आम परंपरा है कि सोमवार को फिल्मों के कलेक्शन कम होते हैं। लेकिन इस तरह नहीं कि एक जो फिल्म पहले दिन दूसरी की तुलना में आधी कमाई कर रही थी, वही आगे निकल जाए। अगले स्लाइड में जानिए, कब और कैसे बाजीराव मस्तानी ने दिलवाले को कमाई के मामले में मात दे दी।

अब तक बाजीराव मस्तानी और दिलवाले ने कमाया कितना

सालों बाद रुपहले पर्दे पर लौटी बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ी शाहरुख-काजोल अपनी फिल्‍म की कमाई में निरंतरता रखने में असफल हो गए हैं। शुरुआती दिन दिनों, शुक्र 21 करोड़, शनि 20.09 करोड़, रवि 24 करोड़ तक तो वो प्रतिद्वंदी फिल्‍म बाजीराव मस्तानी, शुक्र 12.80 करोड़, शनि 15.52 करोड़, रवि 18.45 करोड़ से काफी आगे थी।

लेकिन सोमवार को करिश्मा हो गया। दिलवाले महज 10.09 करोड़ कमा पाई पिछले तीन दिनों की तुलना में आधा से भी कम दर्शक सोमवार को इसे देखने आए। यानि बॉक्स आफिस कलेक्‍शन में 50 फीसदी तक गिरावट आ गई। जबकि रणवीर-दीपिका स्टारर बाजीराव मस्तानी अपनी कमाई में निरंतरा रखे हुए है।

बाजीराव मस्तानी के कलेक्‍शन में सोमवार को महज 10 से 15 प्रतिशत की ही गिरावट आई। बाजीराव मस्तानी ने सोमवार को दिलवाले (10.09 करोड़ ) की तुलना में 10.25 करोड़ कमा कर उसे पीछे छोड़ दिया। अगली स्लाइड में जानिए, मंगलवार यानि पांचवें दिन इन फिल्मों ने कमाया कितना।

#Dilwale declines 50%+ on Mon from Fri. Fri 21 cr, Sat 20.09 cr, Sun 24 cr, Mon 10.09 cr. Total: ₹ 75.18 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) December 22, 2015



#BajiraoMastani had a SOLID Mon [10% to 15% decline from Fri]. Fri 12.80 cr, Sat 15.52 cr, Sun 18.45 cr, Mon 10.25 cr. Total: ₹ 57.02 cr.— taran adarsh (@taran_adarsh) December 22, 2015


With #BajiraoMastani overtaking #Dilwale on Mon, it will be interesting to see how they perform over next weekend [25-27 Dec]. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) December 22, 2015
विज्ञापन

मंगलवार को बाजीराव मस्तानी, दिलवाले ने कमाया कितना

दिलवाले का वही हाल मंगलवार यानि बीते कल भी जारी रहा। मंगलवार को भी दिलवाले को देखने वालों में गिरावट दर्ज की गई। बॉलीमूवीरिव्यूज डॉट कॉम के मुताबिक दिलवाले ने बीते कल महज 8.24 करोड़ की कमाई कर पाई।

इस लिहाज घरेलू बाजार से दिलवाले को 100 करोड़ की कमाई भी कठिन लगने लगा है। अब तक घरेलू बाजार से दिलवाले की कमाई 81.87 करोड़ ही पहुंची है।

हालांकि दिलवाले के इस गिरते हुए कलेक्‍शन के लिए निर्देशक रोहित शेट्टी और शाहरुख दोनों ही उनकी फिल्म को लेकर बजरंग दल और विहिप के विरोध को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं।

वहीं, मंगलवार को दिलवाले की चिरप्रतिद्वंदी फिल्म बाजीराव मस्तानी ने 9-9.5 करोड़ का व्यवसाय किया। जो कि दिलवाले की तुलना में 1 करोड़ से भी ज्यादा है। बाजाराव मस्तानी की कुल कमाई 64.28-64.78 करोड़ रुपये पहुंची है।

दोनों ही फिल्मों की वैश्विक कमाई 100 करोड़ पार कर चुकी हैं। लेकिन घरेलू बाजार में दोनों ही फिल्मों के लिए 100 करोड़ के आंकड़े को छूने के लिए संघर्ष जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें