फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या 20 साल बाद: तारीख पर तारीख

Thu, 06 Dec 2012 08:51 AM IST
लखनऊ/अशोक शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा तोड़ने के कथित षड्यंत्र, भड़काऊ भाषण और पत्रकारों पर हमले के मामले की सुनवाई पिछले बीस साल से हो रही है। इस मामले में पहला मुकदमा केस संख्या- 197 थाना राम जन्मभूमि के तत्कालीन प्रभारी पीएन शुक्ल ने, दूसरा मुकदमा केस संख्या- 198 पुलिस अधिकारी गंगा प्रसाद तिवारी और अन्य 47 मुकदमे पत्रकारों व फोटोग्राफरों ने दर्ज कराए थे।
विज्ञापन


केस संख्या-197 में लाखों अज्ञात कारसेवकों और केस संख्या-198 में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद शुरू हुआ इन मुकदमों के ट्रायल का सफर। ट्रायल के दौरान अब तक के सफर में 10 अभियुक्तों और करीब 50 गवाहों की मृत्यु हो चुकी है।

केस संख्या -198 का ट्रायल रायबरेली के स्पेशल कोर्ट में चल रहा है, इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती, विहिप नेता अशोक सिंघल, आचार्य गिरिराज किशोर, विष्णु हरि डालमिया, साध्वी ऋतंभरा पर आरोप तय हो चुके हैं। इस मामले में अब तक 31 गवाह पेश हो चुके हैं। अन्य 48 मुकदमों का ट्रायल लखनऊ के स्पेशल कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक का सफर...
6 दिसंबर 1992: अयोध्या में विवादित ढांचा ध्वंस।
1 मार्च 1993 : फैजाबाद से ललितपुर के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट को पत्रावली भेजी गई।
9 सितंबर 1993 : इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर प्रकरण ललितपुर से रायबरेली स्थानांतरित।
10 सितंबर 1993 : रायबरेली की विशेष अदालत में पत्रावली आई।
24 जनवरी 1994 : स्पेशल जज (अयोध्या प्रकरण) लखनऊ को पत्रावली स्थानांतरित।
17 सितंबर 2002 : तत्कालीन राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र देकर कहा कि सीबीआई प्रकरण को रायबरेली की अदालत में ले जा सकती है।
29 नवंबर 2002 : सुप्रीम कोर्ट का रायबरेली में मुकदमा चलाने का आदेश।
21 मार्च 2003 : पत्रावली रायबरेली की विशेष अदालत आई।
29 मार्च 2003 : सभी आठ अभियुक्तों को हाजिर होने के लिए समन जारी।
19 सितंबर 2003 : आडवाणी को आरोपमुक्त, अन्य सात अभियुक्तों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश।
10 अक्तूबर 2003 : हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने से आरोप तय नहीं हो सका।
6 जुलाई 2005 : हाईकोर्ट का आडवाणी समेत आठों अभियुक्तों पर रायबरेली के स्पेशल कोर्ट में मुकदमा चलाने का आदेश।
28 जुलाई 2005 : आडवाणी समेत सभी आठ अभियुक्त कोर्ट में पेश, सभी के खिलाफ आरोप तय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें