फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में अब खाइए शुगर फ्री मिठाई

Thu, 06 Dec 2012 08:27 AM IST
गोरखपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मधुमेह के रोगियों को ट्रेनों में सफर के दौरान खाने पीने में मुश्किल नहीं आएगी। रेलवे ने ऐसे लोगों के लिए विशेष खाना शुरू किया है। पूर्वोत्तर रेलवे की भी सभी पेंट्रीकार वाली ट्रेनों में यह विशेष खाना उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


ट्रेनों में सफर के दौरान मधुमेह के रोगियों को खाने-पीने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्हें काफी परहेज से खाना पड़ता है। लेकिन प्लेटफॉर्म पर या यात्रा के दौरान अन्य अन्य वेंडरों के पास इस तरह का खाना मिल पाना संभव नहीं हो पाता है।

इन्हीं परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों में मधुमेह के मरीजों के लिए विशेष खाने की व्यवस्था की है। ‘डायबिटिक आइटम्स’ के नाम से इस विशेष खाने में ब्राउन ब्रेड, हरा पपीता, कॉर्न फ्लैक्स समेत कुछ और चीजों को शामिल किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अमित सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर की ट्रेनों में भी यह विशेष खाना उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें