फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के काफिले पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के महाराजगंज में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के एक दिन पहले जमकर बवाल हुआ। गोरखपुर से आ रहे भाजपा सांसद पंकज चौधरी के काफिले पर पथराव किया गया। छह गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन


आरोप है कि भाजपा समर्थित एक जिला पंचायत सदस्य के पति का अपहरण भी कर लिया गया। घटना को लेकर तनाव है। कई घंटे तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।

बुधवार की शाम चार बजे सांसद पंकज चौधरी, देवरिया के विधायक जन्मेजय सिंह, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी समेत लगभग 10 गाड़ियों के साथ गोरखपुर से जैसे ही सदर कोतवाली क्षेत्र के रमपुरवा के पास पहुंचे।

तभी सीओ सदर पंकज सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। भाजपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस की गाड़ी में कई सपा नेता भी बैठे थे। उनके माध्यम से पुलिस जिला पंचायत सदस्यों की तलाशी लेने लगी।
विज्ञापन


इस बीच कुछ लोगों ने पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह समेत छह गाड़ियों में तोड़फोड़ की और पुलिस के सामने नारेबाजी की। सांसद समेत अन्य नेता किसी तरह वहां से बचकर निकले।
विज्ञापन

घटना को लेकर तनाव

भाजपा नेताओं का आरोप है कि पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के गाड़ी में बैठे हियुवा के नेता अशोक यादव का अपहरण कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और अशोक यादव को कुछ लोगों ने मारापीटा।

घटना को लेकर तनाव है। लगभग तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी का कहना है कि घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है।

सांसद पंकज चौधरी का कहना है सपा अपनी हार मानकर बौखला गई है। पुलिस सपा के सहयोगी की भूमिका में है। बुधवार को उनके काफिले की गाड़ियों में सपा के लोगों ने तोड़फोड़ की।

चुनाव को प्रभावित करने के लिए कुचक्र रचा जा रहा है। वह सांसद हैं। कहीं भी आ-जा सकते हैं। एसपी भारत सिंह यादव का कहना है कि जिन लोगों ने सांसद के काफिले की गाड़ियों में तोड़फोड़ की है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। तहरीर मिल गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें