फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक पर जानलेवा हमला

Thu, 25 Sep 2014 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल के पंवासा में श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ करने आए सपा विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव पर हमला कर दिया गया। पथराव कर कार के शीशे तोड़ दिए गए। विधायक के कार चालक की ओर से चार लोगों के खिलाफ बहजोई थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें विधायक पर जानलेवा हमला कर पथराव और फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


श्रीराम लीला कमेटी पंवासा के तत्वावधान में बुधवार रात करीब नौ बजे श्रीराम लीला का मंचन करने गुन्नौर के सपा विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस भी तैनात थी। विधायक ने जिस समय फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया, इसी दौरान अचानक कुछ लोगों ने विधायक के काफिले की कार पर पथराव कर दिया। इससे उनकी कार का शीशा टूटा गया।

यह देखकर यहां खलबली मच गई। पुलिस कर्मी भी इधर उधर भागने लगे। आयोजकों ने बताया कि  जहां विधायक की कार खड़ी थी, वहां मंचन देखने आए दो बच्चे आपस में लड़ गए। एक दूसरे पर पत्थर फेंक दिए। पत्थर कार में लग गया था।
विज्ञापन


विधायक के कार चालक बबराला निवासी सर्वेश कुमार की तहरीर पर बहजोई थाने में हींचखेड़ा गांव निवासी ऋषिपाल सिंह, कुंवरपाल, सुग़ढ़पाल व साहूकार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने विधायक पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह किसी तरह बचे। आरोपी कार पर पथराव करने के बाद फायरिंग करते हुए भाग निकले। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि चारो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव ने इस बारे में बताया कि जिला पंचायत चुनाव की रंजिश के तहत मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। वह किसी तरह बचकर निकले हैं। मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

वहीं, संभल के पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह पंवासा में श्रीराम लीला मंचन के उद्घाटन के दौरान विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव की कार पर उस समय पथराव की सूचना दी गई है। मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें