फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नापाक करतूत के बाद भारत को ही दोषी ठहरा रहा पाक

Thu, 08 Aug 2013 08:47 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गश्त लगा रहे पांच जवानों की हत्या के बाद ही मंगलवार को मिलिट्री ऑपरेशन महानिदेशक (डीजीएमओ) ने पाकिस्तान के अपने समकक्ष से फोन पर बात कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इसके बाद बुधवार को भी दोनों देशों के डीजीएमओ ने एक बार फिर फोन पर बात की।
विज्ञापन


इस बार पाकिस्तान ने उल्टा भारत पर ही सीजफायर के लगातार उल्लंघन का आरोप जड़ते हुए इस हमले से सीधा इंकार कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया है कि पिछले दिनों उसकी ओर से की गई फायरिंग में उसके दो जवान बुरी तरह घायल हो गए हैं।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पुंछ सेक्टर के हालात का जायजा लेने गए सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह खराब मौसम के चलते जम्मू से ही दिल्ली वापस आ गए लेकिन उन्होंने जम्मू में ही उत्तरी कमान के अधिकारियों से बातचीत कर आउट पोस्ट की जानकारी ली।

सूत्रों ने बताया कि वह एलओसी के ताजा हालात से रक्षा मंत्री ए के एंटनी को अवगत कराएंगे।

गौरतलब है कि विपक्ष के तीखे हमले से घिरे एंटनी ने बुधवार को संसद में कहा है कि वह बिक्रम सिंह से मुलाकात के बाद ताजा जानकारी लेकर पूरे प्रकरण पर दोबारा बयान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना ने कहा है कि पुंछ सेक्टर में मौसम ठीक होते ही विक्रम सिंह दिल्ली से वहां के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें