वेलेंटाइन डे के दिन रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की लेने कि शपथ के बाद आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल ने 50 हजार से अधिक लोगों को स्टिंग करने की नसीहत दी थी। बुधवार को वही नसीहत केजरीवाल पर भारी पर पड़ गई।
जोड़तोड़ की राजनीति को पाप बताने वाले केजरीवाल ने अपने एक विधायक से कांग्रेस को तोड़ने को कहा था। उस बातचीत का ऑडियो सामने आ गया। ऑडियो सामने आने के बाद से आम आदमी पार्टी में खलबली मची हुई है। आप के नेता स्टिंग में लगे आरापों पर सफाई देते फिर रहे हैं।
हालांकि उसी पार्टी के एक नेता ने स्टिंग पर ही निशाना साध दिया है। आप नेता आशुतोष ने कहा है कि केजरीवाल का स्टिंग सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है। एक टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश हैं कि किसी भी स्टिंग की प्रमाणिकता जांचे बिना उसका प्रसारण नहीं कर सकते।