फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम ने की विमान से ही दिल्ली जाने की जिद

Tue, 02 Dec 2014 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जेल की सजा काट रहे आसाराम ने मंगलवार को जोधपुर जेल प्रशासन को पूरे दिन परेशान किया।
विज्ञापन


दरअसल कोर्ट के आदेशानुसार गामा नाइफ सर्जरी के लिए आसाराम को सड़क मार्ग से दिल्ली ले जाना था, लेकिन आसाराम ने विमान से जाने की जिद पकड़ ली, उन्होंने कहा कि मैं सड़क के रास्ते नहीं विमान से दिल्ली जाऊंगा और अपना खर्चा खुद उठाऊंगा। हालांकि कोर्ट ने यह कहकर उनकी बात टाल दी कि यह सरकार का मामला है वह जैसे चाहे, ले जाए।

आसाराम को त्रिनाड़ी शूल की पीड़ा रहती है और जिसकेलिए उनकी गामा नाइफ सर्जरी बुधवार को एम्स में होनी है। इसी कार्यक्रम के तहत जेल प्रशासन ने मंगलवार को उनकी मेडिकल जांच भी कराई थी।
विज्ञापन


इस बीच आसाराम को पता चल गया कि उन्हें सड़क मार्ग से दिल्ली ले जाने की व्यवस्था की गई है, तो वे जाने के तैयार नहीं हुए। रोजाना सुनवाई के दौरान जब उन्हें जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया तो उन्होंने अदालत से विमान से दिल्ली ले जाने की इजाजत मांगी और पुलिस व्यवस्था का पूरा खर्चा उठाने की भी दलील दी।

लेकिन अदालत ने यह कहते हुए उनकी मांग खारिज कर दी कि यह पूरी तरह सरकार का मामला है और वही तय करे कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना कैसे हो। उधर देर शाम तक यह तय नहीं हो सका है कि आसाराम दिल्ली कैसे जाएंगे। अनुयायियों की संख्या बढ़ने के चलते भी फिलहाल यह बात गुप्त रखी गई है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर होनी है सर्जरी
गौरतलब है कि आसाराम ने सुप्रीम कोर्ट से त्रिनाड़ी शूल पीड़ा का हवाला देते हुए बेल मांगी थी, लेकिन अब तक गवाहों के बयान नहीं होने के कारण उनकी बेल की अर्जी बार-बार खारिज हुई।
विज्ञापन


उनकी इस बीमारी लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था, जिसने त्रिनाडी़ शूल की पीड़ा को सही पाया और इसके लिए की जाने वाली गामा नाइफ सर्जरी की सुविधा एम्स में होने के कारण वहीं इलाज की सिफारिश की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें