नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जोधपुर जेल में बंद आसाराम ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को धन्यवाद दिया कि उन्होंने नरेंद्र मोदी जैसे बेटे को जन्म दिया।
वहीं आसाराम समर्थकों ने एक बार कोर्ट के बाहर हंगामा मचाया और पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पडा।
आसाराम ने सोमवार को कोर्ट में सुनवाई के बाद बाहर आकर माता-पिता पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन किया और इसी दौरान कहा कि नरेन्द्र मोदी की मां को वे धन्यवाद देना चाहते हैं, जिसने मोदी जैसे बेटे को जन्म दिया। उन्होंन मीडिया को भी उनके बारे में खबरें दिखाने के लिए धन्यवाद दिया।