फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम की बेटी बोली, मेरे पिता निर्दोष

Fri, 18 Oct 2013 07:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आसाराम की बेटी भारती ने पहली बार अपने पिता पर लगे आरोपों को लेकर सफाई दी है। एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा है कि मेरे पिता निर्दोष हैं और उन्हें देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन


भारती ने मीडिया में चल रही खबरों पर सवाल उठाते हुए कहा है, 'कोई साधारण व्यक्ति जरा सोच कर देखे कि क्या किसी की बेटी और पत्नी अपने ही पिता और पति के पास लड़की भेज सकती है।'

आसाराम की बेटी ने कहा कि उनके पिता पर लगे सारे आरोप बेबुनियाद हैं और वो ऐसे आरोपों को खारिज करती हैं। 

गौरतलब है कि आसाराम पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने उनकी पत्नी और बेटी पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था।

पीड़िता ने कहा था कि भारती अपने पिता आसाराम के पास लड़कियां भेजा करती थी।

बुधवार को ही कोर्ट ने आसाराम की बेटी और पत्नी को अग्रिम जमानत दी है। वहीं गुजरात पुलिस आसाराम के बेटे नारायण साईं की तलाश में दिल्ली, बिहार और मध्यप्रदेश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें