फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब-कब लगे आसाराम बापू पर गलत काम करने के आरोप

Thu, 22 Aug 2013 01:24 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप मामले में 7 जनवरी को आपत्तिजनक बयान देने के कारण आसाराम बापू विवादों से अभी पूरी तरह निकले भी नहीं थे कि इन पर खुद यौन शोषण का आरोप लग गया है।
विज्ञापन


यह अरोप उनके अपने ही छिंदवाड़ा आश्रम में पढ़ रही है एक 16 साल की नाबालिग शिष्या ने लगाया है। पीड़ित लड़की ने दावा किया है कि इस घटना की जैसे चाहें जांच करवा सकते हैं, उसे पीड़ित करने वाले आसाराम बापू ही हैं।

पीड़ित लड़की ने दिल्ली के कमला नगर थाने में आसाराम के खिलाफ इस संदर्भ में शिकायत की है। मेडिकल जांच के बाद आसाराम के खिलाफ धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले भी आसाराम पर कई गंभीर आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन


आश्रम में बच्चों की मौत
घटना 2008 की है। आसारम के मोटेरा स्थित गुरुकुल में पढ़ने वाले दो बच्चों की आश्रम में संदिग्ध रूप से मौत हो गई। उस दौरान आसाराम पर आरोप लगा कि आश्रम में तंत्र-मंत्र के चक्कर में बच्चों की मौत हुई है।

आश्रम में महिलाओं का यौन शोषण
2009 में फिर से तंत्र-मंत्र और काला जादू के मामले में आसाराम बापू विवादों में आ गए। राजू चंदक नाम के एक व्यक्ति ने आसाराम बापू पर आरोप लगाया कि काला जादू और तंत्र मंत्र के जरिए आसाराम उसे मारने का प्रयास कर रहे हैं। राजू चंदक ने यह भी आरोप लगाया कि आसाराम के आश्रम में महिलाओं का यौन शोषण किया जाता है।

भक्तों के साथ अभद्र व्यवहार
दिसम्बर 2012 में राजस्थान के पाली जिले में आसाराम का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आसाराम ने यहां कथा समाप्त होने के बाद एक ट्रॉली पर चढ़कर इलेक्ट्रॉनिक मशीन से प्रसाद के रूप में चॉकलेट बरसाना शुरू किया। इससे कई लोगों को चोट पहुंची। सोजत गांव के हरिराम भी कथा सुनने पहुंचे थे। इनकी आंखों में चॉकलेट से ऐसी चोट लगी कि सीधे अस्पताल जाना पड़ा। इन्होंने आसाराम के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करवाया।

मध्य प्रदेश के विदिशा में फरवरी 2013 में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां एक भक्त आसाराम बापू के पैर छूने के लिए झुका तब आसाराम ने उसे एक लात मारी। इससे आहत भक्त काफी देर तक ठीक से चल भी नहीं पाया। भक्त की शिकायत पर कोर्ट ने आसाराम के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।

जमीन हड़पने का मामला
आसाराम बापू जमीन विवादों में भी उलझे हुए हैं। इन पर रतलाम में करीब 100 एकड़ जमीन कब्जा करने का मामला दर्ज है। मामला 2001 का है मंगलया मंदिर के पास आसाराम के योग वेदांत समिति ने 11 दिनों के लिए एक जमीन ली। लेकिन 11 दिनों के बाद जमीन खाली नहीं की गई। 700 करोड़ रुपए की यह जमीन 'जयंत विटामिन्स लिमिटेड' की है।

इस जमीन के मामले में आसाराम, उनके बेटे नारायण सांई और कुछ अन्य लोगों को अरोपी बनाया गया। इससे पहले सन् 2000 में इन पर एक अन्य जमीन को हड़पने का मामला सुर्खियों में रहा था।

जल विवाद
होली के मौके पर आसाराम ने हजारों लीटर पानी से भक्तों के साथ होली खेली। महाराष्ट में इसका विरोध किया गया। महाराष्ट सरकार के पानी बचाओ अभियान पर आसाराम बापू ने कहा कि 'पानी किसी के बाप का नहीं है'। इस बयान के बाद आसाराम विवादों में घिर गए। अति तब हो गई जब रतलाम में आयोजित एक सभा में इन्होंने कहा कि 'पृथ्वी पर पानी की कमी नहीं है। अगर मैं झूठ बोल रहा हूं तो तुम सब मर जाओ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें