फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू

Sat, 23 Mar 2013 12:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल आज से अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं। उनका ये अनशन राष्ट्रीय राजधानी में बिजली और पानी की दरें बढ़ाए जाने के विरोध में है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समय आ गया है, जब जनता को दिल्ली सरकार द्वारा दरों में की गई अवैध वृद्धि के खिलाफ लामबंद किया जाए। उन्होंने कहा कि ‘मेरे अनशन का उद्देश्य अवैध बिलों के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना है.’

केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वह बिलों का भुगतान नहीं करें। उन्होंने कहा कि अगर ज्यादा से ज्यादा लोग बिलों का भुगतान नहीं कर ‘नागरिक अवज्ञा’ आंदोलन में हिस्सा लेंगे तो सरकार और बिजली कंपनियां उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पायेंगी
विज्ञापन


केजरीवाल, पूर्वी दिल्ली की नंद नगरी में अनुमंडलीय दंडाधिकारी के कार्यालय के पास एक मकान में अनशन पर बैठें है। केजरीवाल ने बताया कि इस मकान मालिक को पानी और बिजली का अपना बिल चुकाने के लिए कर्ज लेना पड़ा है।
विज्ञापन


वहीं एएपी के सदस्य भी पूरी दिल्ली में 264 वार्डों में प्रदर्शन करेंगे और दरवाजे-दरवाजे जाकर एक अभियान शुरू करेंगे।

केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बिजली और पानी कम्पनियों के साथ सांठ-गांठ कर अवैध तरीके से दरें बढ़ाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें