फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सवाल पर बोले केजरीवाल, 'पहले मोदी-राहुल से पूछिए'

Tue, 07 Jan 2014 05:10 PM IST
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को पूरे एक्शन मोड में दिखे। उन्होंने साफ किया कि सरकार जो करना चाहती है, वही उपराज्यपाल के अभिभाषण में है। उन्होंने चुनौतियां भी स्वीकारी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन में अधिकारियों की कमी के बीच भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्टाचार के लिए हेल्पलाइन नंबर दो दिन में जारी करेंगे। हालांकि अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का करने के लिए कानूनी पेचीदगी का हवाला देकर टाइम मांगा।

हर्षवर्द्धन पर केजरीवाल ने बोला हमला

मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी की जीत के हथियार बने जनलोकपाल कानून को रामलीला मैदान में पास करने की बात फिर दोहराई। यह भी कह दिया कि कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला, विजिलेंस या जांच के मुद्दों को जनलोकपाल के अधीन लाया जाएगा।

एंटी करप्शन और विजिलेंस विभाग में अधिकारी बढ़ाए जा रहे हैं। साथ में विपक्ष के नेता डॉ. हर्षवर्धन पर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि अगर डॉ. हर्षवर्धन के पास सबूत हैं तो हमें दें।

स्वराज कानून की तैयारी

केजरीवाल ने कहा कि स्वराज कानून का ड्राफ्ट जनवरी के अंत तक तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एससी बेहार मंगलवार को दिल्ली सरकार में बतौर सलाहकार ज्वाइन कर लेंगे। उन्होंने स्वराज कानून पर काफी रिसर्च की है।

अस्पतालों में वालिंटियर के सिर्फ नजर रखने से काम नहीं बनेगा। मोहल्ला सभाओं को उसमें शामिल करके जवाबदेही तय करनी होगी। हमारी कोशिश है कि एससी बेहार के साथ मिलकर कानून का ड्राफ्ट कर लें, तभी उसे मूर्त रूप देने की दिशा में कदम बढ़ा पाएंगे।

रामलीला मैदान में ही पास होगा जनलोकपाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जनलोकपाल कानून का ड्राफ्ट तैयार करने की कोशिश चल रही है। सतर्कता, भ्रष्टाचार के मामले और जांच का काम लोकपाल को ही सौंपना पड़ेगा। उस पर भी भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है।

कानून वही पास होगा जिसके लिए अन्ना हजारे जी ने अनशन किया था। हम ट्रैक पर हैं जल्द कानून लाया जाएगा। जन लोकपाल का कानून रामलीला मैदान में ही सत्र बुलाकर पास कराया जाएगा।

'कम से कम डेढ़ महीने चाहिए'

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अधिकारी 15 साल से दूसरे तरीके से काम कर रहे थे। कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला हो या कोई अन्य घोटाला, हम किसी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ेंगे। लेकिन पिछली सरकार ने सतर्कता विभाग को एकदम खत्म सा कर दिया था। उसमें अधिकारी नहीं हैं। धीरे-धीरे अधिकारी तैनात किए जा रहे हैं। अभी तक एंटी करप्शन को अधिकारी नहीं मिले हैं। अधिकारी जल्दी मिले, इसके लिए उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखेंगे। 15 साल के घोटालों की जांच के लिए कम से कम डेढ़ महीने का समय तो दें।

एक टैक्स संभव नहीं
योगगुरु बाबा रामदेव द्वारा देशभर में एक टैक्स बैंक ट्रांजेक्शन की मांग पर टिप्पणी करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वर्तमान अर्थव्यवस्था में पेचीदगियों के कारण ऐसा संभव नहीं है।
विज्ञापन

'नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी से पूछिए'

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जब पत्रकारों ने पूछा कि खाप पंचायत और माओवाद के बारे में आपका क्या कहना है तो उन्होंने कहा कि पहले नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी से पूछिए। सारी चीजों पर वे अपनी राय दे देंगे।

केजरीवाल ने कहा कि एक बार नरेंद्र मोदी से भी पूछ लीजिए की उनकी क्या राय है और राहुल गांधी क्या राय रखते हैं?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें