फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली की जासूसी केस का नीतीश कनेक्शन!

Fri, 15 Nov 2013 12:23 AM IST
अमर उजाला/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता अरुण जेटली की कॉल डिटेल निकालने के मामले में स्पेशल सेल ने दिल्ली पुलिस के तीन कर्मियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक  होमगार्ड का जवान और दो जासूस हैं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि पहले गिरफ्तार नीतीश से मिली जानकारी के आधार पर नई गिरफ्तारियां हुई हैं।

स्पेशल सेल के मुताबिक ,जेटली की कॉल डिटेल निकालने के मामले में पुलिस ने एएसआई गोपाल (खजूरीखास थाना), हेड कांस्टेबल हरीश (शाहदरा थाना), कांस्टेबल हरीश (समयपुर बादली थाना), होमगार्ड  मेहराज सेफी, पुनीत वर्मा और आलोक गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

पुनीत और आलोक नीतीश के सहयोगी हैं। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि नई दिल्ली जिले के अलावा अन्य जिलों से भी कॉल डिटेल निकली गई हैं।

खजूरीखास, शाहदरा और समयपुर बादली थाना क्षेत्रों की कॉल डिटेल निकाले जाने की जानकारी मिलने के बाद स्पेशल सेल की टीम ने इन जगहों से कागजात कब्जे में लेकर सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री भेजा था।
विज्ञापन


रिपोर्ट आने के बाद पुलिसकर्मियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने उन लोगों को भी दबोच लिया, जिन्होंने कॉल डिटेल्स निकलवाई थीं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ,नई दिल्ली जिले से पकड़े गए सिपाही अरविंद डबास से ज्यादातर कॉल डिटेल निकलवाई गई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें