फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता ने बढ़ाया केजरीवाल-जेटली के बीच प्यार, एक मंच पर आए

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक साथ नजर आए। कोलकाता में आयोजित एक सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे दोनों नेताओं ने एक साथ मंच साझा किया।
विज्ञापन


कोलकाता में आयोजित बंगाल ग्लोबल बिजनेस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ममता बनर्जी ने इन दोनों नेताओं को आमंत्रित किया था। इसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए ये दोनों नेता दिल्ली से कोलकाता पहुंचे थे और इसी दौरान दोनों ने मंच साझा किया।

गौरतलब है कि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में कथित तौर पर हुए घोटाले को लेकर केजरीवाल और अरुण जेटली के बीच काफी तनातनी है। अरविंद केजरीवाल डीडीसीए घोटाले के लिए जहां अरुण जेटली को मुख्य जिम्मेदार मानते हैं वहीं जेटली ने उनके सभी आरोपों को खारिज कर दिया। जेटली ने इसे केजरीवाल की बदनाम करने वाली राजनीति करार देते हुए उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा तक ठोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है विवाद?

दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी से मिली करारी शिकस्त के बाद केंद्र की बीजेपी सरकार और राज्य की केजरीवाल सरकार के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई थी। इस बीच जब सीबीआई ने केजरीवाल के कार्यालय पर छापेमारी की तो इससे केजरीवाल नाराज हो गए और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

इसके लिए उन्होंने डीडीसीए में हुए घोटालों से जुड़ी पुरानी जांच फाइलों के दम पर अरुण जेटली को निशान पर ले लिया। कोटला स्टेडियम के निर्माण के दौरान कथित तौर पर हुए धांधली के वक्त अरुण जेटली ही डीडीसीए के अध्यक्ष थे। केजरीवाल का आरोप है कि बिना अध्यक्ष की जानकारी के बिना इस स्तर पर धांधली नहीं हो सकता।

वहीं जेटली ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने कोटला स्टेडियम निर्माण के दौरान कोई घोटाला नहीं किया। जेटली ने यह भी कहा कि उन्होंने इस घोटाले में एक रुपये भी नहीं लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें