फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन सीमा पर हमलावर टुकड़ी का मसला उठाएंगे सैन्य प्रमुख

Tue, 27 Nov 2012 12:30 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ होने वाली मुलाकात में चीन से लगती सीमा पर करीब एक लाख हमलावर सैनिकों की तैनाती का मामले उठाए जाने की उम्मीद है। सैन्य प्रमुख उन्नत हथियारों, गोला बारूद की कमियों और सेना के सामने मौजूद चुनौतियों के बारे में प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुतीकरण देंगे।
विज्ञापन


इस दौरान सेना प्रमुख सिंह के पूर्वोत्तर क्षेत्र में चीन के साथ लगती सीमा पर आक्रामक सुविधाओं से लैस पहाड़ी कोर के बढ़ाने की जरूरत का मसला उठाने की उम्मीद है। सेना ने इस संदर्भ में 2010 में एक प्रस्ताव भेजा था लेकिन सरकार ने इस क्षेत्र में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए तीनों सेनाओं के एक साथ काम करने की बात कहकर प्रस्ताव लौटा दिया गया था। सूत्रों का कहना है कि तीनों सेनाओं पुनरीक्षित 64000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव अंतिम चरण में है और इसे जल्द ही सरकार के पास भेजे जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें