फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य तैयारियों से पीएम को अवगत कराएंगे सेनाध्यक्ष

Sun, 11 Nov 2012 08:42 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह अहम शस्त्र प्रणालियों, गोला बारूद की कमी तथा अन्य खामियों के साथ ही सैन्य तैयारियों के बारे में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सिंह 13 लाख जवानों वाले बल की कमियों तथा इन्हें अगले कुछ हफ्तों में दूर करने के लिए जरूरी कदमों के बारे में प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुतीकरण देंगे। सेना और भी ऐसे क्षेत्रों की पहचान कर रही है, जहां कमियां हैं। इसका ब्यौरा भी प्रस्तुतीकरण में रखा जाएगा।

सैन्य अभियान महानिदेशक ने सैन्य मुख्यालयों से ऐसे सभी उपकरणों और प्लेटफार्म की सूची तैयार करने में सभी सेवाओं से समन्वय करने को कहा, जिनकी कमी का सामना सेना को अपनी तैयारियों में करना पड़ रहा है। कमांडरों के हाल ही में हुए अधिवेशन में भी सैन्य प्रमुख ने कहा था कि आधुनिकीकरण को नई दिशा देकर देश की रक्षा तैयारियों में रही खामियों को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि रक्षा तैयारी में कमियों पर ध्यान देने की और पूरे जोश के साथ आधुनिकीकरण की जरूरत है।
विज्ञापन


जनरल बिक्रम सिंह से पहले सैन्य प्रमुख जनरल वीके सिंह ने प्रधानमंत्री को लिखे एक गोपनीय पत्र में सेनाओं के सामने हथियारों और गोला-बारूद की गंभीर कमी को उजागर किया था। सिंह ने अपने पत्र में लिखा था कि केवल तीन से चार दिनों तक का ही गोला बारूद टैंक रेजीमेंट के पास है। इसके अलावा उन्होंने आर्मी एयर डिफेंस के ज्यादातर उपकरणों और विमानों के पुराने पड़ने का भी दावा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें