फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MOM की सफलता पर पाक को मिर्ची, पीएम को लताड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिस समय भारत के सभी लोग भारत के वाज्ञानिकों और इसरो को मंगल पर पहुंचने पर बधाई दे रहे थे। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल कादिर खान नवाज शरीफ को ट्विटर पर लताड़ रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया कि भारत मेट्रो-बस प्रोटेक्ट से 7 गुना कम खर्च पर मंगल पर पहुंच गया जबकि नवाज शरीफ एक लाख डॉलर के हमारे टैक्स के पैसों पर यूएस घूम रहे हैं।

Today India has reached Mars on 7 times less price of a Metro Bus project whilst Nawaz shall enjoy US visit with 1 lac $ per day on our tax— Dr Abdul Qadeer Khan (@DrAQ_Khan) September 24, 2014
विज्ञापन

विज्ञापन

भारत की सफलता पर नेताओं को भी कोसा

न सिर्फ नवाज शरीफ, पाक वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल कादिर खान ने नेताओं को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए कहा कि एक वक्त था जब टेक्नोलॉजी के मामले में भारत हमसे कहीं कमतर था लेकिन पाकिस्तान के भ्रष्ट नेताओं की वजह से पाक वैज्ञानिकों को दूसरी चीजों में उलझा रखा है।

India was once a child to us in terms of technology but these corrupt politicians arrested our scientists, closed researches on US direction— Dr Abdul Qadeer Khan (@DrAQ_Khan) September 24, 2014


बुधवार सुबह लगभग आठ बजे इसरो को मंगलयान से सिग्नल प्राप्त हुआ और ये सुनिश्चित हो पाया कि मंगलयान मंगल की कक्षा में स्थापित हो गया है।

इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा, "आज इतिहास बना है। हमने लगभग असंभव कर दिखाया है। मैं सभी भारतीयों और इसरो वैज्ञानिकों को मुबारक देता हूं। कम साधनों के बावजूद ये कामयाबी वैज्ञानिकों के पुरुषार्थ के कारण मिली है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें