फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव की बहू ने ABVP की जीत पर दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा बिष्ट यादव ने भारतीय जनता पार्टी के छात्र सगंठन एबीवीपी को दिल्ली विश्वविद्यालय में चारों सीटें जीतने पर बधाई दी है।
विज्ञापन


अपर्णा ने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर लिखा है कि एबीवीपी जीत गया और कई लोगों को इलेक्शन में कुछ सिखा गया। छात्र संघ को बधाई हो।

राजनीति गलियारे में अपर्णा की इस जीत के कई मायने लगाए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव उस समय चर्चाओं में आ गई थी जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी।

उस समय मामला खास इसलिए भी हो गया था क्योंकि जब सपा मुखिया और सीएम अखिलेश, पीएम पर निशाना साध रहे थे तो फिर मुलायम की छोटी बहू मोदी के समर्थन में क्यों थी? सत्ता के गलियारों में यह बात कही जा रही थी कि क्या मुलायम सिंह के परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा।
विज्ञापन


#ABVP jeet gaya aur kayi logoin ko election mein kuch sikha gaya. chathra sangh ko badhai ho.— Aparna Bisht Yadav (@aparnabisht7) September 12, 2015

'मोदी की तुलना महात्मा गांधी से भी की थी'

गौरतलब है कि अपर्णा ने मोदी की तुलना महात्मा गांधी से भी की थी। अपर्णा इससे पहले भी मोदी सरकार की तारीफ करती रही थी। अपर्णा, मुलायम के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। 2011 में प्रतीक और अपर्णा की शादी हुई थी। ये शाही शादी बेहद चर्चाओं में रही थी। अपर्णा के पिता अरविंद बिष्ट लखनऊ के पत्रकार हैं।

अपर्णा ने एक दो बार सार्वजनिक रूप से यूपी सरकार के काम पर भी सवाल उठा चुकी हैं। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यूपी में तो सिर्फ एक ही मंत्रालय चलता है जिसका नाम है भौकाल मंत्रालय। इससे पहले भी महिला सुरक्षा पर हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि,"महिलाओं की सुरक्षा के लिए जितनी भी हेल्पलाइन लॉन्च की गईं उनमें अधिकतर बेकार रहीं। 100 नंबर ही सबसे बेहतर है।"

ऐसा उन्होंने तब कहा जब कुछ दिन पहले ही अखिलेश सरकार ने 1090 हेल्पलाइन लॉन्च की थी। अखिलेश की पत्नी और सांसद डिंपल यादव जहां एक ओर इस हेल्पलाइन का प्रचार कर रही थीं वहीं दूसरी ओर अपर्णा का ये बयान सुर्खियों में छाया था।

सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया था। उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि ये उनकी निजी राय हो सकती है, वे गैरराजनीतिक हैं।
विज्ञापन

'मेरी बातों का गलत अर्थ निकाला गया'

अपर्णा ने मोदी की तारीफ की तो बीजेपी को मानो बैठे बिठाए मौका मिल गया। यूपी में अपने लिए जमीन तैयार कर रही भाजपा मुलायम और सपा पर हमलावर हो गई।

तब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा था कि, "स्वतंत्र भारत के हर शख्स को अपनी बात कहने का हक है, उन्होंने अपनी बात कही और अब आगे देखा जाएगा कि क्या होता है।"

एक टीवी चैनल से बात करते हुए वाजपेई ने कहा था कि,"इंसान धीरे धीरे जानने लगता था कि क्या सही है और क्या गलत, अब वह मोदी जी के विचारों का सम्मान कर रही हैं, यह अच्छी बात है।"

आगे की संभावनाओं पर वाजपेई ने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ये यादव परिवार का अंदरुनी मामला है।

मुलायम के घर से कथित फूट की खबरें सामने आईं तो अपर्णा खुद सामने आ गईं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी बातों का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने कहा था कि," मैंने भौकाल शब्द का इस्तेमाल भी दूसरे अर्थों में किया था लेकिन इसे भी गलत समझा गया। जब देश में मुझ जैसी महिला की बातों को गलत तरह से पेश किया जा सकता है तो समझ लीजिए कि बाकी महिलाओं के साथ क्या होता होगा।"

अपर्णा ने कहा कि,"प्रदेश सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है, और इससे बेहतर काम शायद ही किसी सरकार ने किया होगा। हर बार मेरी बातों का अर्थ गलत निकाला गया"


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें