फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश के मंत्री बोले, भारतीय जवानों का हत्यारा पाक नहीं

Sat, 10 Aug 2013 09:25 PM IST
जमुई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा पर पांच जवानों के मारे जाने के मामले में नीतीश सरकार के मंत्री भीम सिंह के विवादास्पद बयान के बाद एक और मंत्री ने इसी तरह का कारनामा कर दिखाया है।
विज्ञापन


बिहार के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने पाकिस्तान को क्लीन चिट देते हुए कहा है कि पांच भारतीय जवानों की हत्या में उसका हाथ नहीं है। मंत्री के इस बयान से नीतीश सरकार के सामने एक बार फिर शर्मसार होने की स्थिति पैदा हो गई।

पुंछ में पाकिस्तानी सेना की ओर से पांच भारतीय जवानों की हत्या से जुड़े सवाल के जवाब में सिंह ने कहा, मुझे नहीं लगता कि इन हत्याओं के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। वह हमारा छोटा भाई और पड़ोसी है। राज्य के भाजपा नेताओं ने इस पर कड़ा एतराज जताया है और कहा कि इस बयान से साफ हो गया है कि सिंह किस हद तक मानसिक दिवालिया हो चुके हैं।
विज्ञापन


इससे पहले ग्रामीण कार्य और पंचायती राज मंत्री भीम सिंह ने कहा था पुलिस और सैनिक देश के लिए शहीद होने के लिए ही भर्ती किए जाते हैं।

हालांकि बाद में इस पर हंगामा मचने के बाद उन्होंने माफी मांग ली थी। राज्य के बीजेपी नेताओं मंगल पांडे और गिरिराज सिंह ने नरेंद्र सिंह के बयान की क़ड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि नरेंद्र सिंह का यह बयान इस मामले में भारत सरकार के रुख और लोगों की भावनाओं के  खिलाफ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें