फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अरविंद की वजह से टूटी टीम अन्ना'

Sat, 29 Sep 2012 11:06 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्ना हजारे ने अपनी टीम के पूर्व सदस्य अरविंद केजरीवाल पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार रोधी आंदोलन को राजनीति ने बांट दिया और पार्टी के कुछ सदस्यों ने उनकी इच्छा के विरुद्ध काम किया।
विज्ञापन


75 वर्षीय कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने अपने नए ब्लॉग पर लिखा, ‘पार्टी बनाने के समर्थक कह रहे थे कि अगर अन्ना की मर्जी नहीं होगी तो हम पार्टी नहीं बनाएंगे। बावजूद इसके वह आगे बढ़े। वह लोग कहते हैं कि वह इसलिए पार्टी गठित कर रहे हैं क्योंकि अन्ना ने यह फैसला किया था। मगर यह पूरी तरह गलत है।’

उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में यूपीए सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद यह आंदोलन विभाजित नहीं हुआ था। मगर अब सरकार को ज्यादा जहमत नहीं उठानी पड़ी क्योंकि हमारे ही कुछ लोगों ने चुनावी रास्ता अपनाकर इसे तोड़ दिया। उन्होंने 2014 से पहले लोकपाल बिल के पास होने पर विश्वास जताते हुए कहा, ‘दुर्भाग्य से आंदोलन बिल पास होने से पहले ही विभाजित हो गया। एक राजनीति में जाना चाहता है जबकि दूसरा आंदोलन को जीवित रखना चाहता है।’
विज्ञापन


केजरीवाल से अलग होने के बाद अन्ना हजारे ने योग गुरु रामदेव से मुलाकात की थी, जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि उनकी नजदीकियां आरएसएस के साथ बढ़ रही हैं। हालांकि अन्ना ने इसे पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा, ‘अब मुझे किसी पार्टी या सांप्रदायिक संगठन के साथ जोड़ा जा रहा है। मैं अपने जीवन में कभी भी इस तरह के संगठन के साथ नहीं जुड़ा हूं।

अब जो भी कुछ बचा है, उसे भी खत्म करने की तैयारी हो रही है। अब जब चुनाव नजदीक हैं तो कुछ पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए मेरे नाम दुरुपयोग करने की कोशिश करेंगी। वह मुझे अपने साथ जोड़ना चाहेंगे। आंदोलन के नाम का भी दुरुपयोग होगा। आपको इन सब पर भरोसा करने की कोई जरूरत नहीं है। आंदोलन एक आंदोलन के रूप में ही रहेगा क्योंकि यह पवित्र है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें