यूपी के मुरादाबाद में हड्डियों के ढेर के पास रस बनाने वाली अरोमा फूड फैक्ट्री का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। इस फैक्ट्री का संचालन तब तक के लिए रोक दिया गया है जब तक कि मानकों को पूरा न कर लिया जाए।
वहीं खाद्य आयुक्त ने भी पूरे मामले की जानकारी ली। भरोसा दिलाया कि जो सैंपल यहां से भरे गए हैं उनकी रिपोर्ट जल्द ही जारी करा दी जाएगी।
रविवार की दोपहर को प्रशासन की टीम ने रामपुर रोड पर स्थित अरोमा फूड पर छापा मारा था। यहां रस तैयार होता है। अरोमा फूड से मुरादाबाद के साथ ही आसपास के जनपदों को भी रस की सप्लाई की जाती है।
जिस वक्त फूड इंसपेक्टरों की टीम यहां पहुंची उस वक्त गेट के पास हड्डियों का ढेर लगा था। बाकायदा हड्डियों को सुखाया जा रहा था।