फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रहा था पायलट, विमान ने गोता खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय इन रिपोर्टों की जांच कर रहा है कि मुंबई से ब्रसेल्स जा रहे जेट एयरवेज़ के एक विमान ने शुक्रवार को तुर्की के ऊपर उड़ते हुए पांच हज़ार फ़ुट का गोता कैसे खाया।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि जब ये घटना हुई तब इस बोइंग 777 विमान का मुख्य पायलट सो रहा था, जबकि सह-पायलट अपना टैबलेट देखने में व्यस्त थीं।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा है कि उसने इस घटना को गंभीरता से लिया है और दोनों पायलटों को जांच पूरी होने तक ड्यूटी रोस्टर से हटा दिया गया है।

जेट एयरवेज़ ने भी इस घटना की अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। साथ ही कहा है कि डीजीसीए की जांच में भी पूरा सहयोग करेंगे।

विज्ञापन

तलब किए गए दोनों पायलट

रिपोर्टों के मुताबिक़ विमान के निर्धारित से कम ऊंचाई पर उड़ने पर अंकारा एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) सतर्क हो गया। एटीसी की तरफ़ से कॉल के बाद विमान वापस अपनी निर्धारित ऊंचाई पर गया।

डीजीसीए ने मंगलवार को दोनों पायलटों को तलब किया और घटना के बारे में सवाल किए। डीजीसीए ने तीन सदस्यीय जांच दल बनाया है जो जांच करेगा कि इन पायलटों की ट्रेनिंग ठीक तरह से हुई या नहीं।

जांच दल से 31 अगस्त तक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। इसके अलावा विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो से इस मामले की जांच करने को कहा गया है।

जेट एयरवेज़ के प्रवक्ता ने कहा, "एयरलाइंस ने इस मामले की आंतरिक जांच शुरू की है। इस मामले में डीजीसीए को पूरा सहयोग दिया जाएगा।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें