फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यूपी में सांप्रदायिक तनाव रहा तो बनेगी BJP की सरकार'

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि अगर उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी रहती है तो राज्य में भाजपा अगली सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने एनडीए सरकार के कार्यकाल में 600 दंगे होने के आरोप लगाने और सांप्रदायिक हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी हमले किए। उन्होंने सांप्रदायिक तनाव की स्थिति में उत्तर प्रदेश पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया।

एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में भी चुनाव होने वाले हैं। लेकिन वहां कोई सांप्रदायिक तनाव नहीं है। ऐसा क्यों केवल यूपी में है।
विज्ञापन

विज्ञापन

'राजनाथ सिंह ही नंबर-2'

यदि यूपी में सांप्रदायिक तनाव बना रहता है तो मैं कह सकता हूं कि अगली सरकार स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा ही बनाएगी।

भाजपा अध्यक्ष ने नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्रियों को भाव नहीं मिलने संबंधी मीडिया रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि यह भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की छवि खराब करने की कोशिश है।

उन्होंने एक सवाल पर कहा कि मोदी सरकार में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ही नंबर-2 की स्थिति में है और इस बारे में मतभेद नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें