फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर जैसे कोर मुद्दों पर भाजपा ने रखी नई शर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने इस मौके पर मोदी सरकार के कार्यों की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार जनता ने एक गैर-कांग्रेसी पूर्ण बहुमत वाली सरकार को बनाने का मौका दिया। देश की आवाम में सरकार के प्रति एक विश्वास पैदा हुआ। हालात ऐसे बने की अब दुनिया भी भारत के विकास को देख रहा है।

पहले देश की सरकार पर देश की जनता को भरोसा नहीं था, देश के प्रधानमंत्री को देश की कैबिनेट पर भरोसा नहीं था। देश की ब्यूरोक्रेसी पर प्रधानमंत्री को भरोसा नहीं था।
विज्ञापन


पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि पहले सरकार को ढूढ़ना पड़ता था, कई दिनों तक पुकार लगने पर कहीं किसी कोने से स्टेटमेंट आती थी। लेकिन अब हालात बदले हैं। सरकार ने पीएमओ की गरिमा बढ़ाई।

'सरकार पर भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं'

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुझे खुशी है कि पिछले एक साल कार्यकाल में विपक्ष ने भ्रष्टाचार का एक भी आरोप सरकार पर नहीं लगाया। 20 कोयला खदानों की नीलामी से देश के खजाने में करीब 2 लाख करोड़ एकट्ठा हुआ है।

काले धन के मुद्दे पर शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता भाजपा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लेकिन इसी सरकार की पहल है कि पहली ही कैबिनेट की बैठक में कालेधन पर एसआईटी बनाने का फैसला हुआ।

विदेश में जमा काले धन के मुद्दे पर जो लोग नामों को सामने लाना चाहते हैं वो कालेधन की व्यवस्था के वकील है। अगर भाजपा सरकार खाताधारकों के नाम सामने रखती है तो दूसरे देश की सरकार हमसे आगे कोई जानकारी साझा नहीं करेगी।

इसके साथ-साथ अमित शाह ने कहा कि ये सरकार लंबे समय रहने वाली है। विपक्ष के सूट-बूट की सरकार कहने के मुद्दे पर शाह ने कहा कि ये तो पुराना हो गया।

'मंदिर के लिए चाहिए 370 सीटें'

मंदिर और धारा 370 जैसे मुद्दे पर जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता और इसके समर्थक राम मंदिर जैसे कोर मुद्दों पर काम करना चाहते हैं। हालांकि इतने बड़े जनादेश के बाद भी नहीं हो पा रहा है।

भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि अभी भी सरकार को इतना बहुमत नहीं मिला है जितना कोर मुद्दों पर काम करने के लिए चाहिए होता है। ऐसे मुद्दों के लिए सरकार को 370 सीटों की जरूरत होती है। अगर चाहें तो संविधान पढ़ लीजिए।

फिलहाल इशारों ही इशारों में अमित शाह ने राम मंदिर पर एक नई शर्त जरूर रख दी।
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था में आया सकारात्मक बदलाव: राजनाथ

बिहार चुनाव को लेकर शाह ने कहा कि मेरे लिए हर चुनाव टेस्ट है सिर्फ बिहार चुनाव ही क्यों? मेरा पूरा विश्वास की बिहार में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

भाजपा के एक साल कार्यकाल में विकास दर बढ़ी, राज्य सरकारों का लाभांश बढ़ा। केंद्र सरकार ने किसानों की मुआवजा राशि को बढ़ाया। हमारे कार्यकाल में महंगाई दर कम हुई।

मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आया है। महंगाई दर नियंत्रण में है।

भ्रष्टाचार को लेकर कोई भी हमारे ऊपर उंगली नहीं उठा सकता। राजनाथ ने बताया कि धारा 370 लेकर हमारे मन में कोई भी दो विचार नहीं हैं। लेकिन हमारा पहला फोकस विकास पर है। इसके बाद हम दूसरे मुद्दों पर भी काम करेंगे। लेकिन इसके लिए हमें पहले लोगों को विश्वास में लेना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें