फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के लिए अमित शाह का बड़ा प्लान तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में नई टीम और नए चेहरे के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी नेतृत्व ने सूबे में तीन साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस रणनीति के तहत पार्टी एक साल के अंदर सूबे में दूसरी पीढ़ी के नेताओं के इतर 50 वर्ष से कम उम्र वाले नेताओं की नई टीम खड़ी करेगी। इस रणनीति के तहत पार्टी की योजना आगामी दो से तीन दशक से सूबे में नेतृत्व के सूखे को भी खत्म करने की है।

नेताओं की नई पीढ़ी तैयार करने के लिए पार्टी सर्वे के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की रायशुमारी भी करा रही है। इसके अलावा पार्टी नेतृत्व नई टीम में सचिव से महासचिव बनाए गए 45 वर्षीय भूपेंद्र यादव को राज्य का प्रभारी बनाने पर भी विचार कर रहा है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि सूबे की सारी कार्य योजना हाल ही में संगठन मंत्री बनाए गए सुनील बंसल के नेतृत्व में तैयार की जा रही है और अध्यक्ष अमित शाह खुद व्यक्तिगत स्तर पर कार्ययोजना की नियमित जानकारी ले रहे हैं।

कम आयु वर्ग के नेताओं की टीम तैयार

उत्तर प्रदेश के लिए रणनीति बनाने वाली टीम के एक अहम सदस्य के मुताबिक सूबे में लोकसभा की सफलता विधानसभा में भी दोहराने के लिए एक साथ कई योजनाओं पर काम कर रहा है। पहली योजना 7 से 8 महीने के अंदर 50 वर्ष से कम आयु वर्ग के नेताओं की टीम तैयार करने की है।

ऐसी टीम जिसमें शामिल किए गए नेता न केवल विधानसभा चुनाव आते आते पार्टी का चेहरा बनें, बल्कि अगले दो से तीन दशक तक नेतृत्व के सूखे की स्थिति को भी खत्म करें। इसके लिए प्रदेश को छह हिस्सों में बांट कर अलग-अलग क्षेत्रों में युवा नेताओं की तलाश की जा रही है।

इसके लिए जहां एक ओर सीधे कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा जा रहा है, वहीं सर्वे का भी सहारा लिया जा रहा है। उक्त नेता के मुताबिक अब तक ब्रज, अवध और पश्चिम उत्तर प्रदेश का सर्वे संपन्न हो चुका है, जबकि अन्य क्षेत्रों में सर्वे जारी है।

पार्टी फिलहाल किसी एक नेता को सूबे में पार्टी का चेहरा बनाने से परहेज करेगी। इसके बदले पार्टी की योजना अलग-अलग क्षेत्र से अलग-अलग नेता को पार्टी का चेहरा बनाने की है।

शाह-बंसल ही सब कुछ

लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों में दूसरी पीढ़ी के नेताओं से परहेज बरता जा रहा है। रणनीति का जिम्मा संगठन मंत्री बंसल और उनकी टीम के जिम्मे है।

सूत्रों का कहना है कि लोकसभा की तरह विधानसभा चुनाव में भी दूसरी पीढ़ी के नेता अपने क्षेत्र तक ही सीमित कर दिए जाएंगे। दूसरी पीढ़ी के दिग्गज नेताओं में से एक केसरीनाथ त्रिपाठी राज्यपाल बना दिए गए हैं, तो कल्याण सिंह जल्द ही राजभवन जाएंगे।

इसके अलावा अन्य नेताओं को अपना-अपना क्षेत्र संभालने का निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन

भूपेंद्र यादव बन सकते हैं प्रभारी

नई टीम में सचिव से महासचिव बनाए गए भूपेंद्र यादव उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनाए जा सकते हैं।

हालांकि इस बारे में अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है, मगर पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिस प्रकार शाह ने 44 वर्षीय बंसल को बड़ी जिम्मेदारी दी, उसी प्रकार शाह अपने बेहद करीबी 45 वर्षीय यादव को राज्य का प्रभारी बना सकते हैं।

दिलचस्प तथ्य यह है कि खुद शाह भी 49 वर्ष के हैं। ऐसे में 50 वर्ष से कम आयु वर्ग की नई टीम और इस टीम को बनाने वाले शाह, बंसल और यादव तीनों 50 वर्ष से कम उम्र के होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें