फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह बने बीजेपी के शहंशाह

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे कयासों और चर्चाओं के बाद भाजपा को आज अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। संघ और पार्टी की सहमति के बाद अमित शाह को पार्टी का नया अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर इस बात की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद की दौड़ में अमित शाह के अलावा कई और नाम भी थे। शाह के अलावा हिमाचल से राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा का नाम भी चर्चा में था।

भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में शाह के नाम पर मुहर लगी। राजनाथ ने शाह के नाम की घोषणा करने से पहले जमकर तारीफ की।

संघ लगा चुकी थी पहले ही मुहर

शाह के नाम पर अंतिम मुहर लगाने के लिए बुधवार को पार्टी की सर्वोच्च इकाई संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। इसी बैठक में शाह के नाम पर अंत‌िम मोहर लगी।

हालांक‌ि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने सोमवार को ही मध्य प्रदेश के धार में संपन्न राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शाह के नाम पर सहमति की मुहर लगा दी थी।

लोकसभा चुनावों में शाह को उत्तरप्रदेश का प्रभारी बनाया गया था। इसके बाद उत्तरप्रदेश में भाजपा ने अप्रत्याश‌ित सफलता हास‌िल की थी।
विज्ञापन

शाह जल्दी करेंगे अपनी टीम की घोषणा

अध्यक्ष पद की कमान थामने के बाद शाह जल्द ही अपनी नई टीम की घोषणा करेंगे।

बैठक में मौजूदा अध्यक्ष राजनाथ सिंह अपने इस्तीफे का प्रस्ताव रखेंगे, जिसे स्वीकार कर बोर्ड नए अध्यक्ष के लिए शाह के नाम पर मुहर लगी। इसके बाद इस फैसले की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें