भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा के पास जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने और बनवाने दोनों ही विकल्प खुले हुए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2014 का साल भाजपा के लिए अप्रत्याशित विजय का साल रहा है। झारखंड में हम एक अच्छी सरकार देंगे।
भाजपा का वादा था कि पूर्ण बहुमत की सरकार ही किसी राज्य को अच्छा विकास दे सकती है। उन्होंने इस विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिली मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि झारखंड और जम्मू कश्मीर में चुनावों में जीत मोदी सरकार के छह सरकार के किए गए कार्यों का नतीजा है।
सही मायने में कांग्रेस मुक्त भारत का अभियान हमारा लगातार आगे बढ़ रहा है। हर राज्य में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस तीसरे या फिर चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
जनता परिवार की संकल्पना को झारखंड की जनता ने खत्म कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी को 23 सीटें अधिक प्राप्त हुई हैं।
जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा ने 25 सीटों पर बढ़त बना रखी है। भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 14 और सीटों पर बढ़त बनाई है। सभी चुनाव नतीजे आते-आते तस्वीर और अलग हो सकती है।