फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दुष्कर्म में फंसे विख्यात योग गुरू बिक्रम

Fri, 27 Feb 2015 10:53 PM IST
एजेंसी/लॉस एंजिलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
एक भारतीय मूल के अमेरिकी योग शिक्षक पर छह दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं। इन मुकदमों में उस पर भारत समेत अन्य जगहों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


बिक्रम योग कॉलेज ऑफ इंडिया के संस्थापक बिक्रम चौधरी पर छह महिलाओं ने ये आरोप लगाए हैं। हाल ही में लॉस एंजिलिस सर्वोच्च अदालत में कनाडा मूल की महिला जिल लॉअलर ने मामला दर्ज करवाया है। इसमें उसने कहा है कि योग सिखाने के दौरान बिक्रम ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसके मुताबिक यह कई सालों तक चला, लेकिन कोर्स से निकाले जाने और बिक्रम के डर से महिला ने इसकी शिकायत नहीं की। लॉअलर ने अपनी शिकायत में कहा है कि बिक्रम ने भारत समेत कई स्थानों पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इस मामले में बिक्रम के वकील का कहना है कि उन्हें अभी मामले में कोई नोटिस नहीं मिला है। एक अन्य महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके साथ बिक्रम ने तब दुष्कर्म किया था, जब बिक्रम के बच्चे और पत्नी घर में ऊपर के कमरे में मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें