अमर उजाला डॉट कॉम और जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा के ऑनलाइन सॉल्यूशन 'द फाइनल काउंटडाउन' का सिटी राउंड दो फरवरी से शुरू हो रहा है। इस मुहिम के विजेताओं को मोबाइल और टैब जीतने का सुनहरा मौका मिलेगा।
अमर उजाला की इस मुहिम में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में छात्र उत्साह से शामिल हो रहे हैं। साथ ही मथुरा, बरेली, देहरादून, पटना और अन्य स्थानों में भी छात्र इसके साथ जुड़ रहे हैं।
कार्यक्रम के मुताबिक 2 फरवरी को जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा में, 4 फरवरी को बरेली, 6 फरवरी को पटना और देहरादून में, 8 को जमशेदपुर में, 9 को लखनऊ में, 11 को ग्वालियर में, 12 फरवरी को चंडीगढ़ में और 14 फरवरी को शिमला में 'द फाइनल काउंटडाउन' का सिटी राउंड होगा।
इस ऑनलाइन सॉल्यूशन का ग्रैंड फिनाले 16 फरवरी को दिल्ली में आयोजित होगा।
बोर्ड एग्जाम की परीक्षा दे रहे छात्रों को ध्यान में रखते हुए आने वाली मुश्किलों को अमर उजाला डॉट कॉम और जीएलए यूनीवर्सिटी ने 'द फाइनल काउंटडाउन' के नाम से एक ऑनलाइन सॉल्यूशन प्रस्तुत किया है। इसमें 12 वीं के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं।
दरअसल इस मुहिम में जुड़ने वाले छात्र एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार किए टेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं। जो आगामी बोर्ड परिक्षाओं में उनकी मदद करेगा।
कैसे करें आवेदन
अमर उजाला और जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा की तरफ से चलाई गई इस मुहिम से जुड़ने के लिए छात्र quizcontest.amarujala.com पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और हमारे एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार किए टेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं।
इस टेस्ट में 12 वीं के सिलेबस से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों का चयन हमारे विशेषज्ञों द्वारा सावधानीपूर्वक और आने वाली परीक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
जीएलए यूनीवर्सिटी और अमर उजाला की इस पहल में नौ शहरों के स्कूलों के छात्र हिस्सा ले रहे हैं। ये टेस्ट एग्जाम से पहले छात्रों के लिए यह एक पूर्व परीक्षा तैयारी भी होगा।
टेस्ट में हिस्सा लेने के बाद छात्र इस मुहिम से जुड़कर ये पता कर सकते हैं कि उनकी तैयारी कैसी है और किन दूसरे विषयों में ज्यादा मेहनत की जरूरत है।
तो देर न करें अभी quizcontest.amarujala.com पर अपना लॉगिन बनाएं और परखें अपनी परीक्षा की तैयारियों को।