फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की श्रेष्ठता बरकरार, पाठक तीन करोड़ के पार

Tue, 29 Jan 2013 08:37 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी श्रेष्ठता को बरकरार रखते हुए अमर उजाला की बढ़त का सिलसिला जारी है। अखबार उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में नंबर वन के स्थान पर बरकरार है।
विज्ञापन


आईआरएस 2012 की तीसरी तिमाही के लिए जारी कुल पाठक संख्या (टीआर) आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में अमर उजाला के पाठकों की संख्या देश भर में तीन करोड़ एक लाख से ऊपर हो गई है। यूपी-उत्तराखंड में कुल पाठक संख्या बढ़त के साथ 2 करोड़ 71 लाख पहुंच गई है।

उत्तर प्रदेश में अखबार का शानदार प्रदर्शन जारी है। खास बात यह है कि यूपी में 60 हजार रुपये से एक लाख रुपये (पुरुष) मासिक आय वर्ग में (एआईआर) अमर उजाला प्रथम स्थान पर है।
विज्ञापन


कॉम्पैक्ट यूपी में नंबर-1
अमर उजाला के कॉम्पैक्ट अखबार को यूपी में बेहद पसंद किया जा रहा है। अपने खास आकार का यह अखबार अमर उजाला कॉम्पैक्ट आईआरएस 2012 की तीसरी तिमाही में अच्छी बढ़त दर्ज करते हुए 26 लाख से अधिक पाठकों के साथ प्रदेश में नंबर वन है। उल्लेखनीय है कि कॉम्पैक्ट का प्रकाशन यूपी के छह प्रमुख नगरों से होता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें