फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: महिला किसान खेत पाठशाला का शुभारंभ आज

Tue, 01 Jul 2014 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक में जिंद जिले के निडाना गांव में कीट कमांडो द्वारा चलाए जा रहे कीट ज्ञान की मुहिम को प्रदेश और प्रदेश से बाहर के किसानों तक पहुंचाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन बुधवार से महिला किसान खेत पाठशाला का शुभारंभ करेगा।
विज्ञापन


पाठशाला का शुभारंभ कीट साक्षरता के अग्रदूत डॉ. सुरेंद्र दलाल की पत्नी कुसुम दलाल करेंगी। इस मौके पर पाठशाला में जिला कृषि विभाग के उप-निदेशक डॉ. रामप्रताप सिहाग, हिसार बागवानी विभाग से जिला बागवानी अधिकारी डॉ. बलजीत भ्याण, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीपी श्योराण, बराह कलां तपा प्रधान कुलदीप ढांडा और एडीओ डॉ. कमल सैनी शिरकत करेंगे।

अमर उजाला फाउंडेशन प्रदेश और प्रदेश के बाहर के किसानों को इस मुहिम से जोड़ने के लिए के लिए विशेष रूप से प्रचार-प्रसार करेगा, ताकि इस मुहिम से जुड़कर फसलों में कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग को बंद कर खानपान और वातावरण को दूषित होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में शुरू होने वाली यह पाठशाला सप्ताह में एक दिन आयोजित की जाएगी। यह पाठशाला 18 सप्ताह तक चलेगी। पाठशाला में महिला किसानों द्वारा कीटों पर किए जा रहे शोध को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

यह अभियान स्वर्गीय डॉ. सुरेंद्र दलाल द्वारा निडाना गांव में करीब छह साल पहले शुरू किया गया था।

अब निडाना और आसपास के गांवों में ऐसे कीट कमांडो तैयार हो चुके हैं, जो फसलों में मौजूद शाकाहारी कीटों को मांसाहारी कीटों से ही नियंत्रित करते हैं। आसपास के लगभग दर्जनभर से भी ज्यादा गांवों के किसान कीटनाशकों का प्रयोग लगभग बंद कर चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें