फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह ने अखिलेश को बताया विफल मुख्यमंत्री

Mon, 08 Dec 2014 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने जयपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री अखिलेश विफल हैं और मुलायम सिंह का उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यहां तक कहा कि यह मुलायम की गलती है कि उन्होंने सत्ता अपरिपक्व व्यक्ति के हाथों में थमा दी।

अमर सिंह ने पिंक सिटी में पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब वे किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए नहीं हैं और एक आम मतदाता की तरह हैं।  मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने आस्ट्रेलिया में जी-20 समिट में कालेधन के बारे में बोला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी के प्रयासों से महंगाई व पेट्रोलियम उत्पादों के दरों में कमी, रुपए में मजबूती, वीजा ऑन अराइवल व्यवस्था, योजना आयोग के प्रतिस्थापन जैसे काम हुए।
    
भाजपा में जाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि वे हमेशा से ही भाजपा का विरोध करते रहे हैं। न उनके पास भाजपा से कोई बुलावा है और न ही वे स्वयं भाजपा में शामिल होने की इच्छा रखते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे यदि भाजपा में जाएंगे, तो एक दशक तक कोई पद नहीं लेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे समाजवादी पार्टी में भी वापस नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


लालू, नीतीश जैसे नेताओं की ओर से थर्ड फ्रंट पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में सम्प्रदायवाद व धर्मनिर्पेक्षवाद की राजनीति अब अप्रासंगिक हो चुकी हैं। इस थर्ड फ्रंट में सभी पार्टियों व मुखियाओं के रास्ते अलग हैं। उन्होंने बताया कि उनकी एक किताब भी आने वाली है, जिसमें तीन खंड होंगे, बॉलीवुड, पॉलीवुड (राजनीति) और कॉर्पोरेट।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें