फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने खुली व्यवस्था की पोल, अखिलेश बने 'एंग्री सीएम'

Sat, 08 Nov 2014 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में सरोजनी नायडू मेडिकल कालेज का ‘मेकअप’ मुख्यमंत्री के खौफ से धुल गया। फौरी तौर पर कालेज प्रशासन की ओर से की गईं व्यवस्थाओं की पोल अखिलेश यादव के सामने खुल गई। हकीकत भांपते ही मुख्यमंत्री बोले, लगता नहीं....यहां एक भी आपरेशन हुआ है, क्यों... आज ही शिफ्ट किए हैं मरीज।
विज्ञापन


मीट एट आगरा फुटवियर मेले का उद्घाटन करने आगरा आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोपहर डेढ़ बजे एसएन इमरजेंसी निरीक्षण को पहुंच गए। औपचारिक मुलाकात के बाद उन्होंने सीधे दूसरी मंजिल पर ट्रामा सेंटर की ओर रुख किया। उनके पीछे-पीछे डीजीएमई डा. केके गुप्ता, प्राचार्य डा. अजय अग्रवाल, प्रमुख अधीक्षक डा. हिमांशु यादव एवं नर्स सुपरिंटेंडेंट सहित इमरजेंसी का पूरा स्टाफ ट्रामा सेंटर पहुंच गया। आपरेशन थिएटर में इलेक्ट्रीशियन बिजली दुरुस्त कर रहा था। नए उपकरण देख सीएम को कालेज प्रशासन की लीपापोती पूरी तरह समझ आ गई। उन्होंने प्राचार्य से महीने में होने वाले आपरेशन की संख्या पूछ डाली।

हिचकिचाते हुए जो मिला, उस पर उनकी भ्रकुटि तन गई। पालीथिन में पैक मशीनों की ओर इशारा कर बोले, आपको लगता है कि इनका कभी उपयोग हुआ है। इस बाबत उन्होंने दो जूनियर डाक्टरों से पूछा तो वह भी खामोश हो गए। मरीजों से भी पूछताछ की। मुख्यमंत्री चिकित्सकों से बोले, क्यों...आज ही शिफ्ट किए हैं मरीज। मरीजों ने भी मुख्यमंत्री की बात की तस्दीक कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'एंबुलेंस क्या अपने घरों पर खड़ी कर रखी हैं'

आधा घंटे निरीक्षण के बाद लौटते वक्त इमरजेंसी में एंबुलेंस न देख सीएम का माथा ठनक गया। प्राचार्य से पूछा तो, वह जवाब नहीं दे सके। इस पर मुख्यमंत्री को गुस्सा आ गया। प्राचार्य से बोले, एंबुलेंस क्या अपने घरों पर खड़ी कर रखी हैं।

कबूला, अंदर के हालत ज्यादा खराब
ट्रामा सेंटर के बाद मुख्यमंत्री एसएन मेडिकल कालेज के मुख्य परिसर में जाना चाहते थे। इस पर सीएम के पीए ने कालेज प्रशासन के बड़े अधिकारी से पूछा तो वह बोले, साहब अंदर के हालात और ज्यादा खराब हैं। इस पर मुख्यमंत्री बिना दौरा किए ही लौट गए।

सपा नेताओं को बाहर किया
सरकार के आने की खबर पर सत्तादल के नेता भी एसएन इमरजेंसी पहुंच गए। जब मुख्यमंत्री ओटी में प्राचार्य और डीजी चिकित्सा शिक्षा से सवाल जवाब कर रहे थे तभी शहर और जिले के नेता ओटी में घुसने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका तो हेकड़ी दिखाने लगे। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने दोनों नेताओं को धकियाते हुए बाहर कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें