फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेशरम' के बाद बेरोजगार हो गयाः रणबीर कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
"मेरे पास फ़िलहाल कोई नई फ़िल्म नहीं है।" ये कहना है बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का। मुंबई में एक उत्पाद के प्रचार के मौके पर जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि इन ख़बरों में कहां तक सच्चाई है कि उन्होंने अपनी फ़ीस बढ़ाकर 20 करोड़ रुपए प्रति फ़िल्म कर दी है।
विज्ञापन


तो रणबीर कपूर बोले, "ये कैसी बातें कर रही हैं आप। क्या आपने मेरी पिछली फ़िल्म नहीं देखी। आपको नहीं पता
कि उसका क्या हुआ। फ़िलहाल मैं बेरोज़गार हूं।"

रणबीर ने ये बातें अपनी फ़िल्म 'बेशरम' का ज़िक्र करते हुए कही जो बुरी तरह से फ़्लॉ़प हो गई थी। फ़िल्म में रणबीर के साथ उनके पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर ने भी काम किया था।

पर अफ़सोस नहीं

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें 'बेशरम' करने का कोई अफ़सोस है तो वो बोले, "नहीं, मुझे अफ़सोस नहीं है। मां-बाप के साथ काम करने का मौक़ा मिला। निर्देशक अभिनव कश्यप के साथ काम किया तो अफ़सोस कैसा।"
विज्ञापन


फिर वो बोले, "जहां तक नाकामी की बात है तो मैं बता दूं कि सफलता का कोई फॉर्मूला तो होता नहीं। बेशरम में भी हम सबने कड़ी मेहनत की। लेकिन फ़िल्म ख़राब बनी। लोगों को मैं पसंद नहीं आया। अगली बार और मेहनत करूंगा।"

रणबीर ने बताया कि फ़िलहाल वो अनुराग कश्यप की फ़िल्म 'बॉम्बे वैलवेट' की शूटिंग कर रहे हैं जो उन्होंने 'बेशरम' शुरू होने से पहले ही साइन कर रखी थी।

जब उनसे पूछा गया कि आज से 20 साल बाद वो अपने करियर को कैसे देखते हैं, तो उन्होंने कहा, "तब मेरे बाल झड़ चुके होंगे और मैं उम्रदराज़ दिखने लगूंगा।"

तब एक पत्रकार ने कहा कि मौजूदा दौर के कई कलाकार तो 50 पार के बाद भी अभिनय कर रहे हैं तो रणबीर कपूर ने कहा, "हां। लेकिन मैं अपने बारे में क्या कहूं। अब बहुत सारी दवाएं और सर्जरी भी उपलब्ध हैं। तो शायद मैं 20 साल बाद भी अच्छा लगूं।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें