फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगमा को देख फिर भीड़ बेकाबू, छोड़ना पड़ा रोड शो

Sun, 30 Mar 2014 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांवों में रोड शो करने पहुंचीं मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नगमा की एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों में धक्कामुक्की तक हो गई। समर्थकों ने विरोधियों के कार्यालयों के समक्ष जमकर नारेबाजी की। यह देख नगमा शाहजहांपुर जाने की बजाय किठौर से ही लौट गईं।
विज्ञापन


शनिवार को क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी नगमा का रोड शो था। पूर्व विधायक परवेज हलीम के नेतृत्व में भटीपुरा, हसनपुर कला में रोड शो करते हुए वह किठौर पहुंचीं। यहां उन्होंने कहा कि उनका मुकाबला नरेंद्र मोदी और सांप्रदायिक ताकतों से है।

किठौर में नगमा की एक झलक पाने के लिए लोगों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। यह देख शाहजहांपुर जाने की बजाय वह किठौर से ही मेरठ लौट गईं।


बाल-बाल बचीं नगमा

हसनपुर कलां में समर्थकों के आग्रह पर कार से उतरकर नगमा ने लोगों से वोट मांगा लेकिन उनके किठौर पहुंचते ही एक बुजुर्ग ने माला हाथ में देने की बजाय उनकी ओर फेंक दी।

इसके बाद अंबेडकर चौक के सामने उनकी गाड़ी में एक कार की टक्कर लगने से बची। जब वे कांग्रेस नेता चुक्खन लाल बंसल के यहां पहुंचीं तो लोगों की धक्कामुक्की देखकर सहम गईं। इस दौरान कुर्सियां भी टूटीं।

इससे स्वागत करने पहुंची युवतियों के लिए भी नगमा ने कार के शीशे नहीं खोले। रोड शो के दौरान किठौर से लौटने पर पदाधिकारियों की नाराजगी की जानकारी पर नगमा रात लगभग 7:54 बजे दोबारा शाहजहांपुर पहुंचीं।

पहले भी हो चुकी है बदसलूकी

ये कोई पहली बार का मामला नहीं था, इससे पहले दो बार भी मेरठ में ही नगमा के साथ बदसलूकी हुई थी।

जलीकोठी में गुरुवार देर रात नगमा जब एक सभा को संबोधित करने पहुंची, तो भीड़ बेकाबू हो गई। भारी भीड़ के बीच नगमा के सुरक्षाकर्मी किसी तरह से उन्हें मंच तक ले गये। फिर भाषण के बाद नगमा जैसे ही अपने वाहन की तरफ चलीं, भीड़ फिर से बेकाबू हो गई।

नगमा के सिक्योरिटी गार्डों ने किसी तरह उन्हें भीड़ से बचाया। इस दौरान नगमा द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने की अफवाह भी उड़ी, जिसे नगमा ने सिरे खारिज कर दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि स्टार प्रत्याशी होने के बाद भी उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जा रही है।

विज्ञापन

'क्या आपके घर में मां-बहने नहीं हैं?'

वहीं जिलाध्यक्ष मनोज ने आरोप लगाया कि भारी भीड़ के बावजूद नगमा की सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन ने इंतजाम नहीं किए हैं। शुक्रवार को इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी।

नाराज नगमा से समर्थकों से कहा क‌ि अगर आप इसी तरह का व्यवहार करेंगे तो यहां कोई नहीं आना चाहेगा। नगमा से पूछा क‌ि क्या आपके घर में मां बहनें नहीं हैं?

कांग्रेस प्रत्याशी नगमा को लगातार अपने चुनावी क्षेत्र में ऐसी बदसलूकी का सामना करना पड़ रहा है। समर्थकों की इस हरकत पर नगमा जमकर ब‌िफरी। नगमा ने कांग्रेस के समर्थकों ने संयम‌ित व्यवहार करने की अपील की, लेक‌िन बेकाबू समर्थकों के कारण नगमा को सभा से भागना पड़ा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें