फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सपा के मुस्लिम नेता ने मोदी पर दिया ये बयान

Sun, 30 Mar 2014 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद द्वारा नरेंद्र मोदी को धमकी देने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि कैराना से सपा के लोकसभा प्रत्याशी नाहिद हसन की जुबान फिसल गई।
विज्ञापन


शामली में हुई एक सभा में नाहिद ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी कर बखेड़ा खड़ा कर दिया। जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सपा प्रत्याशी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

शुक्रवार की शाम सपा कार्यालय पर आयोजित पार्टी समर्थकों की सभा में कैराना लोकसभा से सपा के प्रत्याशी नाहिद हसन ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधने के साथ उन पर अशोभनीय टिप्पणियां कर आफत मोल ले ली।
विज्ञापन


पुलिस ने किया मामला दर्ज

हसन ने दंगों का हवाला देते हुए कहा कि मुसलमानों के साथ नाइंसाफी होने के बावजूद मायावती एक बार भी यहां किसी का हाल जानने नहीं आईं। केवल सपा ने ही उनके दुख-दर्द बांटे।

शनिवार को नाहिद हसन का अशोभनीय बयान मीडिया में सुर्खियां बनते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने शनिवार शाम को नाहिद की सभा के टेप को देखने के बाद पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।

इस मामले में जिलाधिकारी एनपी सिंह का कहना है कि शामली कोतवाली में नाहिद के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। अब इसकी विवेचना होगी। इसमें जुर्माने का प्रावधान है। चुनाव आयोग प्रत्याशी पर कार्रवाई भी कर सकता है।

मसूद भी घेरे में

सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद को एक चुनावी सभा में मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और सांप्रदायिक भाषण देने के मामले में कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।

बृहस्पतिवार देर रात एक वीडियो सामने आया, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद चुनावी सभा में सांप्रदायिक भावना भड़काने वाला भाषण दे रहे हैं। इसमें वे पुलिस को भगाने और मोदी को जान से मारने की बात कर रहे हैं।

हालांकि इस पर मसूद ने सफाई दी थी कि यह वीडियो छह महीने पुराना है, लेकिन ये सफाई भी उन्हें बचा नहीं पाई है।

विज्ञापन

'मोदी बंदर तो अखिलेश लंगूर'

सपा में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त चौधरी साहब सिंह ने बड़ौत में प्रचार के दौरान बरनावां इलाके में उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया, जो उनके ‌ही खिलाफ उल्टा पड़ गया।

उन्होंने कहा कि मोदी बंदर हैं, और बंदर को भगाने के लिए लंगूर को बुलाया जाता है। अखिलेश जी वो लंगूर हैं जो मोदी को भगाएंगे।

खबरों के अनुसार, मंत्री जी के इस बयान से सपा के कई बड़े नेता उनसे नाराज हैं। जब राज्यमंत्री को अपनी गलती का अहसास हुआ, तो वे इस मामले में मीडिया से बात करने में भी बचते रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें