फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मधुर हुए मोदी-जयललिता के रिश्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक दूसरे पर हमलावर रहे नरेंद्र मोदी और जयललिता के संबंध अब फिर से मधुर होते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी शुरूआत तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने की। उन्होंने पत्र लिखकर मोदी को जहां उनकी अभूतपूर्व जीत पर बधाई दी।

वहीं इसके जवाब में मोदी ने फोन कर के उन्हें बधाई के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही राज्य के विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

केवल मोदी ही नहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ ने भी एआईएडीएमके प्रमुख को फोन किया और उन्हें जीत की बधाई दी।
Trending Videos
विज्ञापन

मोदी ने फोन कर दी बधाई

अपनी ऐतिहासिक विजय के दो दिन बाद भावी पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को जयललिता को फोन किया और उन्हें राज्य में अभूतपूर्व जीत के लिए बधाई दी।

तमिलनाडु सरकार की ओर से जारी अधिकारिक बयान में कहा गया कि मोदी और भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने जयललिता से फोन पर बात की है। इस बातचीत में उन्होंने एक दूसरे को जीत की बधाई दी है। साथ ही सहयोग की बात कही है।

आपको बता दें कि इस बार के चुनावों में बीजेपी ने जहां मोदी लहर का फायदा उठाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने लोकसभा की 282 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है।

दूसरी ओर तमिलनाडु में जयललिता की पार्टी एआईएडीएमके ने भी शानदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने राज्य की 39 सीटों में से 37 सीटें जीतीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें