फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने चुकाया 9 किसानों का कर्ज

Sun, 21 Jun 2015 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र कांग्रेस ने नौ किसानों को कर्ज मुक्त कर राहुल गांधी का जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया। अमरावती जिला कांग्रेस ने पैसा जुटाया और उन किसान परिवारों का कर्ज चुकाया जिनसे राहुल अमरावती दौरे में मिले थे।
विज्ञापन


राहुल ने विदर्भ में 14 किलोमीटर की पदयात्रा की थी। इस दौरान वे अमरावती में कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी करने वाले 9 किसान परिवारों के यहां गए थे। परिवार कर्ज में डूबा था। सभी नौ किसान परिवारों पर विभिन्न बैंकों में करीब साढ़े पांच लाख का कर्ज था।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष सांसद अशोक चव्हाण के निर्देश पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इन नौ किसानों को कर्ज मुक्त कराया। 19 जून को राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर सभी बैंकों के कर्ज की रकम जमा की गई और पीड़ित किसान के परिवार को बैंक का नो ड्यू प्रमाण पत्र सौंप दिया गया।
विज्ञापन


जिन दिवंगत किसानों के परिवार को कर्ज से छुटकारा मिला उनमें नीलेश भरत वालके, अंबादास महादेवराव वाहिले, किशोर नामदेव कांबले, कचरू गोमा तुपसुंदरे, मारोति महादेवराव नेवारे, माणिक सूर्यभान ठक्कर, रामदास उरकुडा अडकिणे, शंकर देवीदास अडकिणए और अशोक मारोतिराव सातपैसे शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें