पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न देने के बाद मोदी सरकार एक और बड़ा फैसला ले सकती है।
माना जा रहा है कि केंद्र सरकार पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित करने पर विचार कर रही है।
पद्म विभूषण पुरस्कार देश का दूसरा बड़ा नागरिक सम्मान है। इकॉनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के अनुसार बाबा रामदेव को भी पद्म पुरस्कार दिया जा सकता है।
आपको बता दें 24 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी और महामना मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने का ऐलान किया गया था।